• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, June 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Delhi Region wins Lawn Tennis Championship at RK Khanna Stadium

admin by admin
October 6, 2025
in खेल
0 0
0
Delhi Region wins Lawn Tennis Championship at RK Khanna Stadium


Last Updated:October 03, 2025, 17:16 IST

Delhi Region Sports: आरके खन्ना अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम में दिल्ली रीजन ने लॉन टेनिस बालिका वर्ग की चैंपियनशिप जीती. कप्तान इला पाण्डेय थी. प्रतियोगिता में इशिका बनावत ने व्यक्तिगत खिताब जीता.

ख़बरें फटाफट

KV राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में दिल्ली बनी लॉन टेनिस की ओवरऑल चैंपियनदिल्ली रीजन की टीम ने लॉन टेनिस (बालिका वर्ग) की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर परचम लहराया.

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रतिष्ठित आरके खन्ना अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम में आयोजित 54वीं केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2024-25 में दिल्ली रीजन की टीम ने लॉन टेनिस (बालिका वर्ग) की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर अपना परचम लहराया. 16 से 20 सितंबर तक चली इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 26 रीजन की टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन दिल्ली की बेटियों ने अपने शानदार खेल और टीम वर्क से सभी को पीछे छोड़ दिया. इस कड़े मुकाबले में गुड़गांव रीजन की टीम उपविजेता रही.

दिल्ली रीजन की टीम का दमदार प्रदर्शन
टूर्नामेंट में
दिल्ली रीजन की टीम का प्रदर्शन शुरुआत से ही दमदार रहा. टीम ने अपने सभी मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और अंततः चैंपियन बनी. दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहीं इला पाण्डेय ने अपनी टीम की ओर से विजेता ट्रॉफी ग्रहण की. यह आयोजन युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है. दिल्ली की टीम ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाया.

दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला
टीम इवेंट के अलावा व्यक्तिगत स्पर्धा में भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. फाइनल मैच दिल्ली रीजन की इला पाण्डेय और जयपुर रीजन की इशिका बनावत के बीच खेला गया. यह मुकाबला अंत तक तनावपूर्ण बना रहा और दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया. अंत में, इशिका बनावत ने सुपर टाई ब्रेक में 7-6 के करीबी स्कोर से मैच जीतकर व्यक्तिगत खिताब अपने नाम किया. जबकि इला पाण्डेय इस कैटेगरी में उपविजेता रहीं.

दिल्ली टीम की कप्तान इला पाण्डेय का सफर
दिल्ली टीम की कप्तान इला पाण्डेय मूल रूप से कौशांबी के निधियावां गांव की रहने वाली हैं. वर्तमान में दिल्ली के गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय की छात्रा हैं. वह एक राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी हैं. दिल्ली में कोच कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं. इला के पास अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण का भी अनुभव है. उन्होंने पिछले वर्ष जर्मनी के पाइने में अंतरराष्ट्रीय कोच सासा नेनसेल से तीन महीने की गहन ट्रेनिंग ली थी. इसके अलावा, वह स्पेन की विश्व प्रसिद्ध जेसी फेरेरो टेनिस अकादमी में भी टेनिस के गुर सीख चुकी हैं. इस जीत ने न केवल दिल्ली रीजन का मान बढ़ाया है, बल्कि इला पाण्डेय और इशिका बनावत जैसी उभरती हुई खिलाड़ियों के भविष्य के लिए भी नई संभावनाएं खोली हैं.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 03, 2025, 17:16 IST

homesports

KV राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में दिल्ली बनी लॉन टेनिस की ओवरऑल चैंपियन



Source link

Previous Post

Friozabad Encounter: जिस ASP अनुज चौधरी को CM योगी ने सराहा, बुलेट पूफ जैकेट से कैसे उसकी जान बची, जानिए फिरोजाबाद एनकाउंटर की पूरी कहानी

Next Post

वनिता मंडल ओबरा ”डांडिया उत्सव ” भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

admin

admin

Next Post

वनिता मंडल ओबरा ''डांडिया उत्सव '' भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी
  • Vrishabh Rashifal: आज मन रहेगा परेशान, जीवन में आएगी आफत…वृषभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा बुधवार का दिन
  • ‘अब इंतजार नहीं हो रहा’, बहन अंशुला की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं अर्जुन कपूर, फोटोज शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
  • बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारामानव वध की घटना का मात्र 08 घंटे में खुलासा।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    by admin
    June 24, 2026
    0

    Last Updated:June 23, 2026, 22:07 ISTटीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर सामने आई है. कल...

    Recent News

    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    June 24, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज मन रहेगा परेशान, जीवन में आएगी आफत…वृषभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा बुधवार का दिन

    Vrishabh Rashifal: आज मन रहेगा परेशान, जीवन में आएगी आफत…वृषभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा बुधवार का दिन

    June 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News