
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
जनपद के ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी के संवाद व सम्बोधन को सुना और देखा।
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि शताब्दी का पर्व महाअभियान के संबंध में आज मुख्यमंत्री जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के संवाद/सम्बोधन कार्यक्रम को जनपद के ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों ने देखा और सुना। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र सोनभद्र में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, निशान्त मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण ने संवाद/सम्बोधन कार्यक्रम को देखा और सुना।

