• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री जी द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0’’ का दीप प्रज्जवलित कर किया गया शुभारम्भ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 20, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0’’ का है उद्देश्य- योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उ0प्र0।

मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया गया उद्घाटन।

मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के बारे में जानकारी से सम्बंधित एसओपी की पुस्तिकाओं एवं ‘‘सशक्त नारी-समृद्व प्रदेश’’ शीर्षांकित फोल्डर का किया गया विमोचन।

सोनभद्र। मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के एन0आई0सी0 सोनभद्र में उपस्थित जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, संजीव तिवारी, सहित उपस्थित अधिकारियोंध्कर्मचारियों व महिलाओं द्वारा देखा और सुना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 1663 थानों में महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षा मुहैया कराना है, बल्कि उन्हें स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि-“महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो भी कार्य आवश्यक होगा, उसे पुलिस द्वारा पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश एक मूल उद्देश्य है, जिसके आधार पर विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत का स्वप्न पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अब गांव-गांव जाकर महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 के बाद हमारी सरकार ने नारी शक्ति, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलमबन की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के साथ मिलकर उल्लेखनीय कार्य किया है, हमारी सरकार ने महिला कल्याण विभाग के माध्यम से 26 लाख 34 हजार बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत आर्थिक सहयोग,35 लाख 30 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन, हिंसा से प्रभावित 4 लाख 39 हजार को क्षतिपूर्ति दिलाया  है , साथ ही प्रभावी कार्य किए गए हैं और लगातार किये जा रहे हैं।हमने नारी सुरक्षा के लिए 1663 थानों में महिला शक्ति केंद्र,1664 थानों में एंटी रोमियो स्टैंड,44177 महिला पुलिस कर्मी की भर्ती, पुलिस ट्रेनिंग क्षमता 3000 हजार से बढ़ाकर 60 हजार की गई है,2025 में हुए पुलिस भर्ती में 60200 में से 12044 महिला पुलिस है। इसी प्रकार महिला विरुद्ध अपराध में न्यूनतम समय में दंड दिलाकर अपराध पर अंकुश लगाया गया है, 9513 मामलों में 12271 अपराधियों को सजा हुई जिसमें से 12 को मृत्युदंड,987 को आजीवन कारावास, 7817 को 10 वर्ष तक की सजा हुई है जबकि पूर्व की सरकार में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त रहता था। मुख्यमंत्री ने नारी स्वावलंबन की दिशा में सरकार के कार्य का भी उल्लेख किया, जिसमें बीसी सखी, स्वयं सहायता समूह, आशा, आंगनबाड़ी, कौशल प्रशिक्षण आदि द्वारा नारी स्वावलंबन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा महिला शक्ति केंद्र की एस0ओ0पी0 जारी की गई तथा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के लिए चलाई गई योजना का बुकलेट भी जारी किया और समस्त अधिकारियों को इसे एक-एक नारी शक्ति के हाथों में पहुंचाने का निर्देश भी दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों व बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब हमारे प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा और उनके अन्दर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ नारी होने पर गरिमा की अनुभूति होगी तो निश्चित रूप से हमारा प्रदेश एवं देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढेगा। मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं महिलाओं तथा बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से सम्बंधित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृ बन्दना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, उज्जवला योजना सहित अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं उन्हें आर्थिक आजादी देने की दिशा में जीरो टॉलरेन्स की नीति से कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार की मंशा के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में विगत संचालित फेज-4.0 में किये गये कार्यों के साथ महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन, विकास, कल्याण इत्यादि से सम्बन्धित कई अन्य कार्यक्रमों का समावेश किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, संजीव तिवारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Previous Post

China Masters: सात्विक-चिराग की जोड़ी शान से सेमीफाइनल में, पीवी सिंधु चाइना मास्टर्स से बाहर

Next Post

आगामी नवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

आगामी नवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत गिरफ्तार, मुंबई से पकड़कर बनारस लाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News
  • Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पहुंच रहा नशे का सामान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई नाराजगी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत गिरफ्तार, मुंबई से पकड़कर बनारस लाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

    अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत गिरफ्तार, मुंबई से पकड़कर बनारस लाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 7, 2026
    0

    भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मुंबई से...

    Recent News

    अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत गिरफ्तार, मुंबई से पकड़कर बनारस लाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

    अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत गिरफ्तार, मुंबई से पकड़कर बनारस लाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

    August 7, 2026
    Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News