• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Iran Executes Wrestling Star Saleh Mohammadi : ‘खुदा के खिलाफ युद्ध’, ईरान ने अपने रेसलिंग स्टार को फांसी पर क्यों लटकाया?

admin by admin
March 20, 2026
in खेल
0 0
0
Iran Executes Wrestling Star Saleh Mohammadi : ‘खुदा के खिलाफ युद्ध’, ईरान ने अपने रेसलिंग स्टार को फांसी पर क्यों लटकाया?


Last Updated:March 20, 2026, 16:24 IST

एक तरफ अमेरिका और इजरायल के साथ जंग में ईरान अपने बड़े-बड़े नेताओं और कमांडरों को खो रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसने देश के अंदर दमन का खौफनाक रास्ता अपना लिया है. ईरान ने 19 साल के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान सालेह मोहम्मदी को गुरुवार सुबह फांसी की सजा दे दी, जिससे खेल जगत में मातम छा गया है.

'खुदा के खिलाफ युद्ध', ईरान ने अपने रेसलिंग स्टार को फांसी पर क्यों लटकाया?Zoom

ईरान ने खिलाड़ी को दी फांसी

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के साथ जंग लड़ते-लड़ते ईरान ने भारी नुकसान झेला है. सुप्रीम लीडर और सिक्योरिटी चीफ जैसे कई बड़े-बड़े नेताओं को खोया है. इस बीच ईरानी रिजीम ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई है. इस देश ने अपने ही चमकते सितारे को मौत के घाट उतार दिया है. ईरान ने 19 साल के उभरते हुए इंटरनेशनल रेसलिंग स्टार सालेह मोहम्मदी को गुरुवार सुबह ईरान सरकार ने फांसी पर लटका दिया. सिर्फ यही नहीं अभी जेल में कई उसके जैसे ही एथलीट कैद हैं, जिन पर मौत का खतरा मंडरा रहा है.

‘खुदा के खिलाफ युद्ध’ की सजा सिर्फ मौत

सालेह मोहम्मदी ईरान की कुश्ती परंपरा का एक उभरता हुआ चेहरा था लेकिन उनकी पहचान तब बदल गई जब उन पर ‘मोहारेबे’ यानी खुदा के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया गया. ये ईरान का वो कानून है जिसमें सजा सिर्फ और सिर्फ मौत होती है. सालेह के साथ मेहदी घासेमी और सईद दाऊदी को भी इसी आरोप में फांसी दी गई. सरकारी मीडिया का दावा है कि 8 जनवरी को कोम शहर में इन तीनों ने तलवारों और चाकुओं से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था, जबकि मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि ये बयान दबाव में लिए गए हैं.

मर गया दुनिया जीतने का सपना

ईरान में अखाड़े के दांव-पेंच से दुनिया को जीतने का सपना देखने वाले 19 साल के अंतरराष्ट्रीय पहलवान सालेह मोहम्मदी का सफर खौफनाक तरीके से खत्म हो गया है. गुरुवार सुबह जब दुनिया जाग रही थी, तब ईरान की सरकार ने इस युवा एथलीट को मौत के घाट उतार दिया. सालेह पर आरोप था कि उन्होंने जनवरी में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दो पुलिस अधिकारियों की हत्या की थी. इस फांसी ने न केवल ईरान बल्कि पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है. अब डर इस बात का है कि जेलों में बंद अन्य खिलाड़ी भी इसी तरह ‘न्यायिक कत्ल’ का शिकार न हो जाएं.

ईरान देना चाहता है ये संदेश

ईरान में खिलाड़ी केवल खेल का मैदान ही नहीं संभालते, बल्कि वे युवाओं के लिए ‘आइकन’ होते हैं. जब कोई मशहूर खिलाड़ी सरकार के खिलाफ खड़ा होता है, तो उसका असर लाखों लोगों पर पड़ता है. सालेह मोहम्मदी की फांसी को इसी ‘असर’ को खत्म करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले भी ईरान ने मशहूर पहलवान नाविद अफकारी को फांसी देकर दुनिया को चौंका दिया था. शासन का संदेश साफ है- ‘चाहे आप कितने भी बड़े स्टार क्यों न हों, अगर आप व्यवस्था को चुनौती देंगे, तो अंजाम फांसी का फंदा होगा’.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें

First Published :

March 20, 2026, 15:49 IST





Source link

Previous Post

फर्रुखाबाद के किसान कर रहे कमाल, कर रहे मिश्रित खेती, कम लागत में कमा रहे लाखों रुपए

Next Post

जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण।

admin

admin

Next Post

जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News