भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर सिंगर-एक्टर खेसारीलाल यादव का एक भोजपुरी गाना ‘धमाका होई आरा में 2.0’ में पिछले 2 सालों से यूट्यूब पर छाया हुआ है. अब तक इस गाने के वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे की केमिस्ट्री काफी जम रही है.