
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आवेदक रवि मोदलवाल निवासी बढ़ौली रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के खाते से किसी अज्ञात खाते मे 20000/- रुपये ट्रांसफर हो गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की गयी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के कुशल नेतृत्व मे थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि 20,000/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
01. प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
03. म0का0 निहारिका पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
04. का0 अमित कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
।

