• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अपने ही देश में पराए क्यों बन रहे हिंदू? मेरठ की ‘हलाल टाउनशिप’ पर भड़के अयोध्या के संत, CM योगी से की ये मांग

admin by admin
September 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
अपने ही देश में पराए क्यों बन रहे हिंदू? मेरठ की ‘हलाल टाउनशिप’ पर भड़के अयोध्या के संत, CM योगी से की ये मांग


मेरठ: मुंबई के बाद अब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बन रही अब्दुल्ला रेजीडेंसी (Abdullah Residency) इन दिनों खासी चर्चाओं में है। यह रेजीडेंसी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास स्थित है और इसमें हिंदूओं की एंट्री बैन है. हापुड़ रोड़ पर बन रही इस रेजीडेंसी में हिंदुओं को प्लॉट बेचने की मनाही है, जिसके बाद इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है.

इस विवाद के सामने आने के बाद अयोध्या के संतों ने तीखी नाराजगी जताई है और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की मांग की. दरअसल, अब्दुल्ला रेजीडेंसी में हिंदुओं के प्रवेश और जमीन खरीदने पर पाबंदी लगाई गई है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक ने सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है. इससे पहले ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश डीएम को दिए थे.

आरोप है कि इस रेजीडेंसी में केवल मुस्लिम समुदाय के लोगों को ही प्लॉट बेचे जा रहे हैं और अन्य समुदायों को जमीन खरीदने की इजाजत नहीं है. वहीं, अब इस मामले पर सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने कहा, ‘यह बहुत ही दुखद और चिंताजनक स्थिति है. हम अपने ही देश में अपनी ही जमीन पर इस तरह के भेदभाव का सामना कर रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन है कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और कार्रवाई की जाए. हनुमानगढ़ी अयोध्या के देवेशाचार्य ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों का बंटवारा हो चुका है और जिनका भारत में कोई संवैधानिक अस्तित्व नहीं होना चाहिए, वे ही अब हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं.’

संत समाज ने इस पूरे मुद्दे को सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला बताया है और मुख्यमंत्री से सीधी दखल की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को तोड़ने का काम करती हैं और यदि समय रहते इन पर लगाम नहीं लगाई गई, तो भविष्य में गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. बता दें, इससे पहले ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने अब्दुल्ला रेजीडेंसी की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे.

उन्होंने बाकायदा मेरठ के डीएम को एक पत्र भी लिखा, जिसमें कॉलोनी के मानचित्र और स्थलीय निर्माण की जांच के आदेश दिए. जिसके बाद मेरठ की हलाल टाउनशिप अब्दुल्ला रेजीडेंसी (Halal Township Abdullah Residency) की जांच के आदेश डीएम ने एससी आवास विकास और उपजिलाधिकारी सदर को जांच के दिए है. अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी.

आदेश मिलते ही जांच टीम मौके पर पहुंची और इलाके की स्थिति का जायजा लिया. जांच में हिस्ट्रीशीटर सारिक की भूमिका की भी पड़ताल शामिल है. बता दें, अब्दुल्ला रेजीडेंसी मेरठ के दक्षिण विधानसभा स्थित हापुड़ रोड पर पिछले 10 सालों से विकसित की जा रही है. पर अब इस कॉलोनी के ऊपर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. वजह साफ है…रेजीडेंसी में केवल धर्म विशेष के लोगों को ही प्रॉपर्टी खरीदने की सुविधा है.

हाल ही में रेजीडेंसी में एक मस्जिद भी बनाई गई है. इससे पहले मुंबई में केवल मुसलमानों के लिए विशेष टाउनशिप प्रोजेक्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. प्रोजेक्‍ट के विज्ञापन में कहा गया था कि हलाल अपॉर्टमेंट में हिंदुओं की एंट्री नहीं होगी. हालांकि, विवाद के बाद इस विज्ञापन को वापस ले लिया गया था.



Source link

Previous Post

रीना रॉय का 49 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे सुना तो करोड़ों बार, लेकिन नहीं पता 1 शब्द का मतलब

Next Post

लायंस क्लब रेणुकूट में टीचर्स डे एवं अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन।

admin

admin

Next Post

लायंस क्लब रेणुकूट में टीचर्स डे एवं अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।
  • संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।
  • भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार।
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

    by Shantosh Mishra
    May 7, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। सोनभद्र।अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय...

    Recent News

    अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

    May 7, 2026

    संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

    May 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News