• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, March 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 6, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन हेतु लगाये गये कैम्पों का किये निरीक्षण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा के कैम्प में 02 लाभार्थियों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पेंशन के 09 पात्रों को प्रपत्रों की जानकारी दी गयी 3 का ई-के0वाई0सी0 कराया गया, 4 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया, 02 दिव्यांगजनों प्रमाण-पत्र बनाया गया, होमियोंपैथिक से 64 व आयुर्वेद से 57 मरीजों का मौके पर किया गया उपचार।

सम्बन्धित विभाग सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगने वाले कैम्प की जानकारी सम्बन्धित तहसील क्षेत्र नागरिकों देना करें सुनश्चित-जिलाधिकारी।

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन सितम्बर, 2025 महीने के पहले शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। जो शिकायत मौके पर जाकर निस्तारण करने योग्य थी, ऐसे प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट, श्रम विभाग, होमियोपैथिक, व आयुर्वेद दवा आदि के लगाये गये कैम्प का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने का कैम्प सम्बन्धित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाया जायेगा और कैम्प के प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के पहले तहसील क्षेत्र के नागरिकों में किया जाये, जिससे कि लोगों को जानकारी होने के साथ ही तहसील आकर आयोजित कैम्प का लाभ भी उठा सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में लगाये गये कैम्प के माध्यम से 02 लाभार्थियों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पेंशन के 09 पात्रों को प्रपत्रों की जानकारी दी गयी 3 का ई-के0वाई0सी0 कराया गया, 4 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया, 02 दिव्यांगजनों प्रमाण-पत्र जारी के करने के साथ ही होमियोंपैथिक से सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 61 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और 06 टीम को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 51 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना सूचना अधिकारी,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

02- तहसील राबर्ट्सगंज में तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर तहसीलदार व अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनी और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित की। इस मौके पर तहसीलदार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार ने 128 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 25 मामलें निस्तारित किये और 5 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 30 मामले निस्तारित हुए, बाकी 98 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

03- तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार प्रवीण सिंह, सी0ओ0 घोरावल आदि ने 69 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 59 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

04-तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव तहसीलदार दुद्धी आदि ने 45 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये। अवशेष 43 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Previous Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन तहसील भवन का किये औचक निरीक्षण।

Next Post

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध में बनाने वाले अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध में बनाने वाले अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
  • वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश
  • Dhurandhar 2 News Live: अल्लू अर्जुन के ‘धुरंधर 2’ रिव्यू पर आर माधवन का बयान, अर्जुन रामपाल ने तारीफ पर गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार
  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    by admin
    March 19, 2026
    0

    Last Updated:March 19, 2026, 06:31 ISTIndia, Pakistan To Face Each Other In Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का...

    Recent News

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    March 19, 2026
    वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

    वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

    March 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News