• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भूत प्रेत के चक्कर मे जानलेवा हमला पत्नी की हुई मौत पति घायल जिला अस्पताल रिफर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 5, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जनपद में एक बार फिर से अंधविश्वास भूत-प्रेत के चक्कर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में एक दंपति पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। घायल को आनन-फानन में अस्पताल चोपन पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी राहुल खरवार को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है। सोनभद्र के परसोई गांव के रोहिणीहवा टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भूत-प्रेत के अंधविश्वास में पड़ोसी ने दंपति पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति के गले पर वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को डायल 112 की मदद से चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी राहुल खरवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की बेटी ने बताया कि आरोपी ने तीन महिलाओं के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने साफ किया है कि मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे है और पूरी वारदात की गहराई से जांच की जा रही है। वही मामले को लेकर एएसपी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ओबरा थाना अंतर्गत ग्राम परसोंई में एक ही समाज के दो गुटों में मारपीट होने व इस दौरान रजवंती खरवार की मृत्यु हो जानें एवं उसके पति बाबूलाल खरवार के घायल हो जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ओबरा पुलिस द्वारा घटना में घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, तो मृतिका के शव के पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही।

Previous Post

राज्य योगासन प्रतियोगिता में कोडरमा की बालक टीम ने रचा इतिहास, बनी चैंपियन…अब झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

Next Post

कैटरीना कैफ का गाना किया रीक्रिएट, रीम शेख ने अदाओं से मोह लिया मन

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
कैटरीना कैफ का गाना किया रीक्रिएट, रीम शेख ने अदाओं से मोह लिया मन

कैटरीना कैफ का गाना किया रीक्रिएट, रीम शेख ने अदाओं से मोह लिया मन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News