• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भाजपा और कांग्रेस आमने – सामने जमकर हुआ प्रदर्शन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 1, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए। मामला सीधे तौर पर जुड़ा है बिहार के दरभंगा में उस मंच से, जहाँ राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। उसी घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जिला मुख्यालय का माहौल घंटों तक गरमाया रहा। बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंच से पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ की गई गाली का वीडियो जब वायरल हुआ, तो इसका असर सोनभद्र तक पहुंचा। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। महिला मोर्चा ने नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर डटे रहे। दोनों दल आमने-सामने आ गए, नारेबाजी तेज होती चली गई। हालात को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात कर दिया। नजाकत को देखते हुए कई बड़े पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल उन पर दबाव बना रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के बैनर पर चप्पल से पिटाई कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। उनका कहना था कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके श्रृंगार, लिपस्टिक-लाली को निशाना बनाकर जिस तरह अमर्यादित विरोध किया गया, वह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा महिला मोर्चा का भी जमकर विरोध किया। दोनों तरफ से हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस का आरोप रहा कि प्रशासनिक दबाव में उनके विरोध को दबाने की कोशिश की गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच हालात तो काबू में रहे, लेकिन जिला मुख्यालय पर भाजपा और कांग्रेस के इस आमने-सामने प्रदर्शन ने माहौल जरूर गरमा दिया।

Previous Post

विद्यालयों में आयोजित हुआ हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम।

Next Post

एस आई आर एव 130 वें संविधान संशोधन विधेयक पर भाकपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

एस आई आर एव 130 वें संविधान संशोधन विधेयक पर भाकपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News