Last Updated:
Guru Randhawa Song Azul Controversy: गुरु रंधावा ने गाने ‘अजुल’ के ट्रॉप ट्रेंड बनने पर जश्न मनाया, लेकिन एक तबके की आपत्तियों पर बयान नहीं दिया जो उन पर स्कूल गर्ल्स को गलत तरीक से दिखाने का आरोप मढ़ रहे हैं. …और पढ़ें
गुरु रंधावा का गाना ‘अजुल’ ट्रेंड कर रहा है. (फोटो साभार: Instagram@gururandhawa)लोगों का कहना है कि गुरु रंधावा ने न सिर्फ स्कूल की लड़कियों को ‘सेंशुलाइज’ किया है, बल्कि उनकी अलग-अलग शराब ब्रांड से तुलना भी की है जो बिक्री के लिए मौजूद हैं. पोस्ट वायरल होने के बाद उस पर सोनम कपूर का ध्यान भी गया. एक्ट्रेस ने पोस्ट पर लाइक करके अपना रिएक्शन दिया. म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद से गुरु रंधावा भारी आलोचना का सामना कर रहे हैं. कई महिलाओं ने सिंगर पर जवान लड़कियों को गलत दिखाने का आरोप मढ़ा है. कुछ लोगों ने कहा है कि वीडियो सिर्फ गलत विचारों को बढ़ावा देता है. म्यूजिक वीडियो में दिख रही सभीं महिलाएं एडल्ट हैं, जो स्कूल की लड़कियों की भूमिका निभा रही हैं.

(फोटो साभार: Instagram)
गाने पर एक यूजर ने लिखा, ‘यह पहली चीज थी जिसने मुझे म्यूजिक वीडियो देखने पर चौंका दिया. यह 2025 है और लोग अभी भी सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों के असर को नहीं समझते. यकीनन, स्कूल के बच्चे इसे जज्ब करते हैं और जाने-अनजाने मान लेते हैं कि स्कूल की लड़कियों को इस तरह दिखाना सही है!’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मैं म्यूजिक वीडियो देखकर डर गया.’ तीसरे व्यक्ति ने लिखा, ‘लोग यह नहीं समझते कि सिनेमा और संगीत का लोगों पर बहुत गहरा असर पड़ता है, खासकर भारत में और हम इसे हमारे समाज में मर्दों के बर्ताव में देखते हैं. ये कलाकार सामाजिक असर की परवाह नहीं करते. वे सिर्फ यह चाहते हैं कि उनका म्यूजिक बिके. ऐसे वीडियो उन्हें पैसे कमाने में मदद करते हैं.’
6 अगस्त को रिलीज हुआ था गाना
गुरु रंधावा ने अभी तक आलोचना पर रिएक्शन नहीं दिया है. हालांकि, सिंगर ने बताया है कि गाना भारत में टॉप ट्रेंड बन गया है. गाना 6 अगस्त को रिलीज हुआ था. गुरु ने 9 अगस्त को वीडियो की लीड डांसर के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसे तमन्ना भाटिया ने लाइक किया था. गुरु रंधावा ने गाने की शूटिंग का एक क्लिप शेयर किया है. इसे वरुण धवन और मृणाल ठाकुर ने लाइक किया था.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें


