• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Us Tariff On India : डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ‘कालीन भैया’ के शहर को ऐसा झटका… डूब सकते हैं 12 हजार करोड़ रुपए – Uttar Pradesh News

admin by admin
August 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Us Tariff On India : डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ‘कालीन भैया’ के शहर को ऐसा झटका… डूब सकते हैं 12 हजार करोड़ रुपए – Uttar Pradesh News


मिर्जापुर : अमेरिका का भारत पर 50% टैरिफ आज से लागू हो गया है. इस टैरिफ से बड़ा झटका मिर्जापुर के कालीन उद्योग को लगेगा. गौरतलब है कि यहां बनी कालीनें अमेरिका को बड़े पैमाने पर निर्यात होती हैं. टैरिफ से कालीनें महंगी हो जाएंगी, जिससे अमेरिकी खरीदार ऑर्डर कम करेंगे और डिमांड घटेगी. इसका सीधा असर मिर्जापुर के हजारों बुनकरों और कारीगरों की आमदनी पर पड़ेगा. छोटे-छोटे यूनिट्स बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं और रोजगार संकट गहराएगा. वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी क्योंकि तुर्की, ईरान और नेपाल के सस्ते कालीन भारत की जगह ले सकते हैं.

ऐसे में मांग कम होने के बाद कारोबार भी प्रभावित हो रहा है. हालांकि कारोबारियों ने सरकार से नए रास्तों पर विचार करने की मांग की है. मिर्जापुर जिले के बड़े कालीन व्यापारी विक्रम जैन ने लोकल 18 से बताया कि अमेरिका ने पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जो बुधवार को 9 बजे से 50 प्रतिशत हो गया. अमेरिका के खरीदार और कालीन के कारोबार से जुड़े व्यापारियों को उम्मीद थी कि सरकार बीच का रास्ता निकालेगी, लेकिन अब समाधान की उम्मीद बेहद कम है. ऐसे में हस्तनिर्मित कालीन का कारोबार खत्म हो जाएगा और हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा.

अमेरिका पर निर्भर है 80 % कारोबार
गौरतलब है कि मिर्जापुर, भदोही, पानीपत और मेरठ की करीब 80 प्रतिशत कालीन अमेरिका जाती है. अचानक से टैरिफ लगने से बड़ा कारोबार प्रभावित हो चुका है. विक्रम जैन ने बताया कि टैरिफ लगने के बाद अमेरिका के खरीदारों द्वारा जो ऑर्डर था, उसे रोक दिया गया है. ऐसे में हमारा काफी माल मुंबई के पोर्ट पर पड़ा हुआ है और बाकी माल गोदाम में पड़ा हुआ है. नए कालीन की मांग नहीं आ रही है, जिससे कालीन का कारोबार पूरी तरह से खत्म हो रहा है. हफ्तेभर से बुनकरों को काम नहीं मिला है और आगे भी उम्मीद धूमिल नजर आ रही है.

15 हजार बुनकरों पर खतरा
विक्रम जैन ने बताया कि कालीन की बुनाई एक कला है. यहां हाथों से कालीन तैयार किया जाता है. हालांकि, काम नहीं होने पर नए कारीगर इस कारोबार से नहीं जुड़ेंगे, जिससे प्राचीन कला का अस्तित्व संकट में आ जाएगा. जो 15 हजार से अधिक बुनकर हैं, वे भी बेरोजगार हो जाएंगे. अकेले अमेरिका ही हमारे कालीन का बड़ा खरीदार है. वहीं, यूरोप और एशिया के कुछ देशों में भी सप्लाई की जाती है.

संकट में 12 हजार करोड़ का कारोबार
विक्रम जैन ने बताया कि कालीन का 12 हजार करोड़ का कारोबार है. अकेले अमेरिका ही 6 से 7 हजार करोड़ का कालीन निर्यात करता है. हालांकि, अब यह कारोबार सिमट जाएगा. अमेरिका के अलावा दुबई, ब्राजील, रूस और यूरोपीय देशों में भी मांग है, जहां पर सप्लाई की जा रही है. फिलहाल अमेरिकी बाजारों से मिर्जापुर का कालीन गायब हो गया है.

सरकार करें ड्रा बैक की सुविधा
विक्रम जैन ने कहा कि सरकार को ड्रा बैक की सीमा बढ़ानी चाहिए. अभी तीन प्रतिशत का अनुदान मिल रहा है, इसे 25 प्रतिशत करने की मांग की. जब तक टैरिफ विवाद का समाधान नहीं निकलता, तब तक सरकार ड्रा बैक दे, ताकि कारोबारियों को लंबा घाटा न हो. टैरिफ का समाधान होने के बाद यथास्थिति बनाए रखना जरूरी है.



Source link

Previous Post

शॉर्ट ड्रेस..शराब ब्रांड से तुलना, गुरु रंधावा पर स्कूल गर्ल की इमेज बिगाड़ने का आरोप, गाने अजुल के खिलाफ सोनम

Next Post

Diamond League final Live update Neeraj Chopra vs Peters: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, कब देंगे मुकाबला

admin

admin

Next Post
Diamond League final Live update Neeraj Chopra vs Peters: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, कब देंगे मुकाबला

Diamond League final Live update Neeraj Chopra vs Peters: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, कब देंगे मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?
  • क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    by Shantosh Mishra
    June 21, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

    Recent News

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026

    मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News