• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, June 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सिद्धांत चतुर्वेदी की कविता और पोस्ट ने फैंस का दिल जीता

admin by admin
August 26, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
सिद्धांत चतुर्वेदी की कविता और पोस्ट ने फैंस का दिल जीता


नई दिल्ली. बॉलीवुड के उभरते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी ‘गली बॉय’, ‘फोन भूत’, और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. लेकिन, पर्दे के पीछे उनकी एक और दुनिया है, जो काफी शांत, सोचने वाली और भावुक है.हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह कभी वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं, तो कभी किसी शांत जगह पर प्रकृति का आनंद लेते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों से ज्यादा ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने, जिसमें उन्होंने एक बेहद भावुक और गहरी कविता लिखी है.

सिद्धांत ने अपनी इस पोस्ट में न सिर्फ अपनी झलक दिखाई, बल्कि दिल की बातें भी बड़ी ही सादगी और गहराई से लिखीं. अभिनेता ने लिखा, ‘क्या लेके आए थे… जो खो गया? यूं तो हजार ख्वाहिशें बिकती हैं बाजार में… बस एक कलम है, जो खो गई इस ‘ऑटो-करेक्ट’ समाज में… एक दो पन्ने भी खोए हैं… जिसपे सपने लिखे-मिटाए थे, ‘कोई देख ना ले’ के लाज में… वो ‘मिसफिट’ सी शर्ट जो अलमारी में पड़ी रह गई… उस एक दिन का इंतज़ार है… यहीं तो कुछ अपना पुराना था, जो खो गया… यूं तो सारी ख्वाहिशें खत्म रखी हैं, आज रिप्ड जीन्स की जेबों में… सपने जो शर्मिंदा करते थे पन्नों पे किसी दिन, आज छपते हैं अखबारों में….”

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट.

सिद्धांत चतुर्वेदी ने पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं

उन्होंने अपनी कविता के जरिए इस बात को बताने की कोशिश की कि आज के समाज में असली भावनाएं और कलम और कागज की सच्ची अभिव्यक्ति कहीं खो गई हैं. वहीं, कई लोग अपने सपनों को डर या संकोच के चलते दबा देते हैं.बता दें कि सिद्धांत का कविता से यह रिश्ता कोई नया नहीं है. उन्होंने पहले भी कई इंटरव्यूज में बताया है कि उन्हें हिंदी से गहरा लगाव है और वे खुद कविताएं और मुक्तक लिखते हैं.

उन्होंने यह तब शुरू किया, जब वह 19 से 24 साल की उम्र के बीच बेरोजगार थे और उनके पास कुछ करने के लिए नहीं था. उस समय उनके दोस्त करियर में आगे बढ़ रहे थे, और वे खुद को अकेला महसूस करते थे. उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोना शुरू किया.

उन्होंने एक बार कहा था, “मेरे सपनों की क्या कीमत बताऊं, बस रोज कम होता उधार मेरा.” इस एक लाइन में उन्होंने बताने की कोशिश की, कि उनके सपने बहुत अनमोल हैं, उनकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती. उन्हें पाने के लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं, और हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके अपने संघर्षों, परेशानियों या कर्जों को चुका रहे हैं. सिद्धांत का इंस्टाग्राम पर एक खास पेज ‘सिड चैट्स’ भी है, जहां वे अपनी कविताएं साझा करते हैं.



Source link

Previous Post

पिपरी पुलिस ने चोरी के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Next Post

ब्यूटी पार्लर, रील या दूसरी औरत… किसके साथ घूमने का विपिन कर रहा था प्लान, किस बात पर बढ़ा विवाद?

admin

admin

Next Post
ब्यूटी पार्लर, रील या दूसरी औरत… किसके साथ घूमने का विपिन कर रहा था प्लान, किस बात पर बढ़ा विवाद?

ब्यूटी पार्लर, रील या दूसरी औरत... किसके साथ घूमने का विपिन कर रहा था प्लान, किस बात पर बढ़ा विवाद?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।
  • सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।
  • फासिल्स पार्क में  होगा योग का महाआयोजन।
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं।
  • जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    by Shantosh Mishra
    June 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र...

    Recent News

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    June 20, 2026

    सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।

    June 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News