• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हिण्डाल्को में ठहाकों की गूंज, देश के दिग्गज कवियों ने जमाया रंग।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 25, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट के मल्टीफैसिलिटी हॉल में बीती शाम क्लब विन्ध्याचल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को हंसी और व्यंग्य के रंग में सराबोर कर दिया। देश के नामचीन हास्य कवियों की प्रस्तुतियों से पूरा हॉल देर रात तक ठहाकों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक सहित मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, रिडक्शन हेड जयेश पवार, एल्युमिना हेड रोहित चौरसिया, प्रोजेक्ट्स हेड राजेश कपूर तथा क्लब के महासचिव सुनील कान्त पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने कवियों को शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। वहीं सभी कवियों के मध्य एकमात्र नारी शक्ति श्रीमती बलजीत कौर तान्हा जी को श्रीमती सीमा सिंह ने मोमेंटो एवं शॉल भेंटकर उनका अभिवादन किया। सम्मेलन की शान बने पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, व्यंग्य के महारथी प्रताप फौजदार, लोकप्रिय कवि शम्भू शिखर, नारी स्वर की प्रतिनिधि श्रीमती बलजीत कौर तान्हा, व्यंग्यकार जितेन्द्र जौहर, कॉमेडियन कवि अभय शर्मा और भावुकता के शिल्पकार संजय सिंह (बाबूजी)।
कवियों ने बेरोजगारी, राजनीति और सामाजिक सरोकारों पर तीखे व्यंग्य किए। श्रोताओं की हंसी तब थमी जब बाबूजी ने अपनी प्रसिद्ध रचना “क्या याद मेरी आती नहीं…” सुनाई—इस भावुक प्रस्तुति ने श्रोताओं की आंखें नम कर दीं। वहीं अभय शर्मा ने नेताओं की मिमिक्री कर और अपने अंदाज में यूपी के जीवन की कठिनाइयों पर हंसी-ठिठोली कर खूब तालियां बटोरीं।
शम्भू शिखर ने अपने चुटीले अंदाज से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया, तो बलजीत कौर ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति और सुरक्षा पर आधारित रचनाओं से हंसाते-हंसाते संदेश भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित हर कवि ने अपनी अनोखी शैली से ऐसा समां बांधा कि हॉल में हंसी का “बुलडोज़र” चलता रहा। कार्यक्रम की सफलता पर हिण्डाल्को प्रबंधन ने महासचिव सुनील कान्त पांडेय एवं उनकी टीम के सदस्यों कर्नल (सेनि.) रोहित शर्मा, आदित्य बर्मन, रुपेश सिंह, शंशांक शेखर, विवेक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शुभादीप भट्टाचार्या, करतार सिंह, मनीष माहेश्वरी, विपुल राय, सौम्यजीत मुखर्जी, हरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, श्रीमती सोनाली साव, सुरेश त्रिपाठी एवं विवेक अग्रवाल को बधाई देते हुए मुक्त कंठ से सराहना की एवं आगे भी इसी प्रकार से कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में समीर नायक व जसबीर सिंह ने कहा—“इस आयोजन का उद्देश्य हास्य और साहित्य के स्पर्श से लोगों के जीवन में आनंद और सहजता लाना है।” गौरतलब है कि कवि सम्मेलन से पूर्व सभी कवियों और क्लब सदस्यों ने हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Previous Post

what are fide ratings | Explained: FIDE रेटिंग्स क्या है? भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने कैसे बनाया दबदबा

Next Post

31 अगस्त को रामगढ़ में होगा कवि सम्मेलन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

31 अगस्त को रामगढ़ में होगा कवि सम्मेलन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा’.. एथेनॉल का विरोध करने वालों पर भड़के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र, Madhya-pradesh Hindi News
  • एमपी के स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी; 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया नियम, Madhya-pradesh Hindi News
  • अब जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन मोबाइल टॉवर।
  • रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन, रेलकर्मियों का अधिकार फिर हुआ स्थापित।
  • उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉला ने मारी टक्कर, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा’.. एथेनॉल का विरोध करने वालों पर भड़के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र, Madhya-pradesh Hindi News

    ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा’.. एथेनॉल का विरोध करने वालों पर भड़के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 9, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा’.. एथेनॉल का विरोध करने वालों पर भड़के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र, Madhya-pradesh Hindi News

    ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा’.. एथेनॉल का विरोध करने वालों पर भड़के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र, Madhya-pradesh Hindi News

    August 9, 2026
    एमपी के स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी; 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया नियम, Madhya-pradesh Hindi News

    एमपी के स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी; 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया नियम, Madhya-pradesh Hindi News

    August 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News