• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

what are fide ratings | Explained: FIDE रेटिंग्स क्या है? भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने कैसे बनाया दबदबा

admin by admin
August 25, 2025
in खेल
0 0
0
what are fide ratings | Explained: FIDE रेटिंग्स क्या है? भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने कैसे बनाया दबदबा


Last Updated:August 25, 2025, 21:12 IST

What are FIDE Ratings: What are FIDE Ratings: विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर हैं, जिन्होंने शतरंज को भारत में इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी. आज भारत शतरंज का बादशाह बनने की ओर बढ़ चला है.

gogole-serarch-btn

Explained: FIDE रेटिंग्स क्या है? भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने कैसे बनाया दबदबाभारतीय शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञाननंदा, डी गुकेश और अरविदं चिदंबरम. (बाएं से दाएं)
What are FIDE Ratings: शतरंज यूं तो सैकड़ों साल पुराना खेल है, जो भारत में घर-घर में खेला जाता रहा है. ‘शतरंज के खिलाड़ी’ जैसी फिल्म इस खेल की लोकप्रियता का सबूत है. लेकिन सही मायने में भारत शतरंज की दुनिया में पहली बार अपनी मौजूदगी 1980 के दशक में दर्ज कराता है, जब विश्वनाथन आनंद उभरते हैं. विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर हैं, जिन्होंने इस खेल को देश में नई परिभाषा दी. आनंद को देखकर देश की एक पूरी पीढ़ी ने इस खेल को अपनाया और आज भारत शतरंज का बादशाह बनने की ओर बढ़ चला है.

भारतीयों खिलाड़ियों ने पिछले दो-तीन साल में शतरंज में एक ताकत के रूप में खुद को स्थापित किया है. भारतीय खिलाड़ी ‘ओपन’ और ‘महिला’ दोनों वर्गों में सामने निकलकर आए हैं. शतरंज के इतिहास में पहली बार FIDE रेटिंग्स में टॉप-10 में तीन-तीन भारतीय खिलाड़ी हैं.  FIDE रेटिंग्स में ‘ओपन कैटेगिरी’ के क्लासिकल फॉर्मेट में टॉप-10 में तीन भारतीय हैं. महिला वर्ग में टॉप-15 में तीन भारतीय हैं.

FIDE रेटिंग्स क्या है?
शतरंज में रेटिंग्स किसी खिलाड़ी की ताकत को दर्शाती है. इससे उसके प्रदर्शन की संभावना का पता भी चलता है. रेटिंग्स एक संख्या है जो 100 से अनंत तक जा सकती है. विभिन्न शतरंज संघों और संगठनों द्वारा अलग-अलग रेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. FIDE और chess24.com जैसी वेबसाइटों द्वारा उपयोग किया जाने वाला सिस्टम Elo रेटिंग सिस्टम है. इसे हंगेरियन-अमेरिकन चेस मास्टर और फिजिक्स के प्रोफेसर अर्पाड एलो ने डेवलप किया था. Elo रेटिंग सिस्टम को 1960 में यूएस चेस फेडरेशन और 1970 में FIDE द्वारा आधिकारिक रूप से अपनाया गया था.

Elo रेटिंग सिस्टम प्रत्येक बाजी के बाद खिलाड़ी की रेटिंग को उनके प्रदर्शन के आधार पर अपडेट करता है. जीत से उसकी रेटिंग बढ़ती है और हार से घटती है. एलो ने एक फॉर्मूला तैयार किया था जो खिलाड़ी की नवीनतम रेटिंग की गणना करता है जिसे उन्होंने ‘लिनियर एप्रॉक्सिमेशन’ कहा था. इसमें ‘Rold’ और ‘Rnew’ खिलाड़ी की पुरानी और वर्तमान रेटिंग्स बताती हैं, जबकि ‘Di’ प्रतिद्वंद्वी की रेटिंग है. इन सबकी गणना और हार-जीत के बाद खिलाड़ी की रेटिंग में कुछ पॉइंट एड किए जाते हैं या घटाए जाते हैं.

FIDE रेटिंग्स कई कैटेगरी में होती हैं. इनमें ‘ओपन’ और ‘महिला’ कैटेगरी में स्टैंडर्ड, रैपिड और ब्लिट्ज टाइम फॉर्मेट शामिल हैं. ‘जूनियर्स’ और ‘गर्ल्स’ के लिए भी तीन फॉर्मेट में रेटिंग्स पब्लिश की जाती है. FIDE रेटिंग्स हर महीने अपडेट होती हैं.

गुकेश, प्रज्ञाननंदा और अर्जुन की तिकड़ी मचा रही धमाल
भारतीय खिलाड़ी शतरंज की दुनिया में लगातार दबदबा बना रहे हैं. हालांकि, यह अभी वैसा नहीं है जैसा 1930 से 1960 के दशक तक हॉकी में था. डी गुकेश, आर प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी की तिकड़ी ने पिछले साल भारत को चेस ओलंपियाड से लेकर कई बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाई. इसके बावजूद यह मानना पड़ेगा कि मैग्नस कार्लसन अब भी सभी तीन फॉर्मेट में पहले नंबर पर हैं. अमेरिकी ग्रैंडमास्टर्स हिकारू नाकामुरा और फेबियानो कारुआना भी क्लासिकल रेटिंग्स में टॉप-3 में हैं. डी गुकेश, आर प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी टॉप-10 में शामिल हैं. डी गुकेश शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन हैं. FIDE महिला विश्व कप में दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी का ऐतिहासिक ऑल-इंडियन फाइनल कौन भूल सकता है.  इसे दिव्या देशमुख ने जीता था.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2025, 21:12 IST

homesports

Explained: FIDE रेटिंग्स क्या है? भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने कैसे बनाया दबदबा



Source link

Previous Post

हज हाउस में निकाह, शादी और जश्न का धमाल… मजबूरी में बदली अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट की तस्वीर

Next Post

हिण्डाल्को में ठहाकों की गूंज, देश के दिग्गज कवियों ने जमाया रंग।

admin

admin

Next Post

हिण्डाल्को में ठहाकों की गूंज, देश के दिग्गज कवियों ने जमाया रंग।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार।
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • चोपन पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल समेत वांछित एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।

    by Shantosh Mishra
    May 7, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन। बढ़ती गर्मी और तेज धूप से आमजन एवं यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से...

    Recent News

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।

    May 7, 2026

    नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार।

    May 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News