[ad_1]
Last Updated:
Bikaner News: राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम 22 अगस्त को चेक गणराज्य के लिए रवाना होगी.श्याम सुंदर स्वामी इस प्रतियोगिता में कंपाउंड टीम से भारत का प्…और पढ़ें
चेक गणराज्य में होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग पैरा आर्चरी प्रतियोगिता धनाराम गोदारा रिकर्व टीम का हिस्सा बनकर भारतीय दल की ताकत बढ़ाएंगे. दोनों ही खिलाड़ियों ने इससे पूर्व कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है और भारत के लिए पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. अब तक दोनों खिलाड़ियों ने कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मेडल हासिल किए हैं.
कैंप में कर रहे तैयारी
वर्तमान में दोनों खिलाड़ी सोनीपत हरियाणा के इंडिया कैंप में कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. आगामी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को लेकर पूरे राजस्थान और देशभर के खेलप्रेमियों को बड़ी उम्मीदें हैं. राजस्थान तीरंदाजी संघ एवं बीकानेर के खेलप्रेमियों ने श्याम सुंदर स्वामी और धनाराम गोदारा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे इस प्रतियोगिता में देश का परचम लहराएंगे और भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे.
[ad_2]
Source link
