
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पीसीएफ केंद्र गोदाम रावटसगंज का विधायक सदर भूपेश चौबे जी ने आज निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मनसा है कि देश के नौजवान व कृषक बंधु को कोई समस्या न होने पाए यूरिया डीएपी खाद की समस्या हेतु कृषक बंधु के फोन आ रहे थे उसी क्रम में आज pcf गोदाम का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में है कि जनपद के समितियां पर यूरिया और डीएपी खाद आवश्यकता के अनुरूप भेजी जा रही है जो कृषक बंधु में वितरण की जाएगी इस दौरान उन्होंने कृषक बंधुओ से अपील की जनपद में डीएपी और यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में है सभी कृषक बंधु को आवश्यकता के अनुसार डीएपी यूरिया खाद मिलेगीl


