
ग्राहक दिवस पर नई बैंकिंग सेवाओं की जानकारी, 24×7 टोल-फ्री नंबर की जानकारी।
विंध्य ज्योति/संवाददाता राजन जायसवाल
कोन (सोनभद्र)इंडियन बैंक की कचनरवा शाखा में स्थापना दिवस के अवसर पर ‘आपके सम्मान का ग्राहक दिवस 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक, बैंक स्टाफ और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण खाताधारक शामिल हुए।शाम 4 बजे से शुरू हुई ग्राहक संगोष्ठी में बैंक ने नई सेवाओं की घोषणा की। बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नया टोल-फ्री नंबर 1800-1700 जारी किया, जो 1 सितंबर 2025 से 24×7 उपलब्ध रहेगा। इससे ग्राहक घर बैठे किसी भी समय अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।
बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और नेट बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग भी सिखाया गया।शाखा प्रबंधक अलख नारायण ने बताया कि बैंक किसानों और छोटे व्यापारियों को कृषि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, स्वरोजगार योजना और शिक्षा के लिए आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराता है। उन्होंने ग्राहकों को OTP, पासवर्ड या एटीएम पिन की सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया।कार्यक्रम में अमजद अली (उप शाखा प्रबंधक), प्रेम कुमार (कैशियर), राजीव रंजन (कैशियर), नंदू और विनोद कुमार (स्टाफ सदस्य) मौजूद रहे। बैंक ने ग्राहकों से आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का अनुरोध किया।

