• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हरियाणा के इन 18 गांवों की जमीन उगलेगी सोना, एक-एक इंच होगी कीमती, एयरपोर्ट-एक्सप्रेसवे भी जद में on land of 18 villages of haryana faridabad palwal new city to be developed

admin by admin
August 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
हरियाणा के इन 18 गांवों की जमीन उगलेगी सोना, एक-एक इंच होगी कीमती, एयरपोर्ट-एक्सप्रेसवे भी जद में on land of 18 villages of haryana faridabad palwal new city to be developed


18 Villages of Haryana land Acquisition: दिल्ली-एनसीआर से जुड़ा हरियाणा का हिस्सा लगातार तरक्की कर रहा है. यहां के गांवों की कीमत भी शहरों से कम नहीं है लेकिन आने वाले दिनों नोएडा और दिल्ली के नजदीक बसे हरियाणा के इन 18 गांवों की किस्मत पलटने वाली है. यहां की जमीन सोना उगलेगी. हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) इन गांवों की जमीन पर एक खूबसूरत शहर बसाने जा रहा है, जहां न सिर्फ आलीशान सेक्टर्स होंगे, बल्कि एयरपोर्ट से लेकर एक्सप्रेसवे तक इसकी मुठ्ठी में होंगे.

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) मास्टर प्लान 2031 के तहत फरीदाबाद और पलवल के बीच में बसे इन 18 गांवों की 4500 एकड़ जमीन पर 12 नए सैक्टर और एक टाउनशिप बसाने जा रहा है. ये सभी न्यू फरीदाबाद का हिस्सा होंगे. सबसे खास बात है कि ऐसा पहली बार होगा जब एचएसपीवी यहां न केवल रेजिडेंशियल सेक्टर्स बल्कि एक इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बनाने जा रहा है.18 में से 9 गांवों की करीब 9000 एकड़ जमीन पर यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगी.

NCR में जॉब लेकिन ट्रैफिक से हैं बेहाल, इन 3 शहरों में खरीद लें घर, फर्राटा भरेगी गाड़ी

कौन से हैं गांव, जिनकी चमकेगी किस्मत
न्यू फरीदाबाद के रूप में बसने जा रहे इस शहर में फरीदाबाद के सोतई, सुनपेड़, साहुपुरा, मलेरना और जाजरू की जमीन, खेड़ी कलां, नचौली, ताजापुर, ढहकोला, शाहबाद, बदरपुर सैद, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदापुर, सदपुरा व तिगांव शामिल हैं. इन 18 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. इसके लिए किसानों से आवेदन भी मांगे गए हैं और उन्हें सरकार की ओर से बेहतरीन मुआवजा दिए जाने का वादा भी किया गया है.

ये बनेंगे शहरी सैक्टर
गांवों की जमीन का मुआवजा तो काफी होगा ही, शहर में तब्दील होने के बाद इसकी एक-एक इंच जगह काफी कीमती हो जाएगी.एचएसवीपी के अनुसार इस जमीन पर जो 12 सेक्टर बनने जा रहे हैं उनमें सेक्टर 94 A, 96, 96 A, 97 A, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 शामिल हैं. इनमें सेक्टर 100 को कमर्शियल सेक्टर बनाया जाएगा वहीं सेक्टर 96 A और 97 A में पब्लिक यूटिलिटी स्पेस बनाए जाएंगे यानि यहां स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी.

जबरन नहीं ली जाएगी जमीन 
सरकार का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया को मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है.जमीन जबरन नहीं ली जाएगी.किसानों की सहमति के बिना कोई जमीन नहीं खरीदी जाएगी. जो किसान अपनी जमीन देना चाहते हैं, उन्हें 31 अगस्त तक ई-भूमि पोर्टल (ebhoomi.jamabandi.nic.in) पर आवेदन करना होगा. सरकार ने पारदर्शिता बरतते हुए सेक्टरों और इंडस्ट्रियल टाउनशिप में आने वाले खसरा नंबरों की सूची HSVP और HSIIDC की वेबसाइट पर डाल दी है, जिससे किसान स्वयं देख सकें कि उनकी जमीन योजना में शामिल है या नहीं.

आवेदन के बाद, विभागीय अधिकारी जमीन की कीमत तय करेंगे और किसान की सहमति मिलने पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होगी. खास बात ये है कि भुगतान रजिस्ट्री के समय ही पूरा कर दिया जाएगा, ताकि किसान को तुरंत उसका हक मिल जाए.

एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से सीधा होगा कनेक्ट
इन नए सेक्टरों की योजना इतनी सोच-समझकर बनाई गई है कि वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स के बेहद करीब होंगे. यह जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास भी होगा. जिससे यहां रहने वाले लोगों को भविष्य में सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी.

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट 

बीपीटीपी के नेशनल सेल्स हेड हरिंदर ढिल्लोन कहते हैं क‍ि फरीदाबाद और पलवल के बीच का ये इलाका आने वाले समय में रियल एस्टेट का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. नए सेक्टर्स के विकास के साथ-साथ मेट्रो कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे और शहर में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास ने इस क्षेत्र की संभावनाओं को और बढ़ा दिया है. इसका सीधा असर जमीन और प्रॉपर्टी की कीमतों पर पड़ेगा, जो आने वाले वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ने वाली हैं.



Source link

Previous Post

‘तुम्हारी गोद में बैठ जाऊं’ जब प्रांजल दहिया ने खोले थे इंडस्ट्री के राज, एक्ट्रेस ने कहा था – ‘मैं हर किसी को…’ – when Hariyanvi song mera balam thanedar chalave gypsy actress Pranjal Dahiya opens up film industry dark secrets says will not make happy everyone

Next Post

इंडियन बैंक कचनरवा शाखा का स्थापना दिवस।

admin

admin

Next Post

इंडियन बैंक कचनरवा शाखा का स्थापना दिवस।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News