
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के नौवटलिया में आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कालेज डाला सोनभद्र मे पढ़ने वाली दो छात्राएं कालेज बस से घर जाते समय अचानक तबियत बिगड़ी और छात्राएं अचेतावस्था हो गई जिसके उपरांत साथ के साथीयों ने इसकी सूचना स्वजनों व ऐम्बुलेंस को दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वजनों ने ऐम्बुलेंस से डाला स्थित अल्ट्राटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों छात्रों को चोपन रेफर कर दिया गया है वहीं चोपन अस्पताल के चिकित्सकों ने छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहीं संबंध में स्वजन संतोष कुमार ने बताया कि पहले से हल्का फुल्का स्वांस की प्राब्लम होती थी लेकिन कालेज से घर जाते समय कालेज द्वारा एक बस में लगभग 100 बच्चों को एक साथ बैठा दिया जाता है जिससे बस में उमस बढ़ जाता है और स्वांस संबंधित बिमारी होने के कारण यह घटना घट गई। इस संबंध में चोपन चिकित्सक अभय कुमार ने बताया कि अल्ट्राटेक डाला के ऐम्बुलेंस से हिमांशी कुमारी उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्री मनोज, अर्चना कुमारी उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्री सन्तोष निवासीगण कोटा दोनों छात्रों को अस्पताल लाया गया था जिसकी हालत मैगी खाने से बिगड़ गई है प्रथामिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है


