
राजन जायसवाल | कोन सोनभद्र।
सोनभद्र के कोन ब्लॉक स्थित करलई गांव के कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता का मामला को लेकर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा सामने आया है कि सोमवार सुबह 10 बजे स्कूल की जांच के दौरान आटे और चावल में कीड़े पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को दिए जा रहे केले भी सड़े हुए थे।
विद्यालय की स्थिति अत्यंत खराब है। शौचालय में घास-फूस और कूड़ा-कचरा भरा है। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गंदे पानी का इस्तेमाल न सिर्फ पीने में बल्कि भोजन पकाने में भी किया जा रहा है।
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे फोन पर उपलब्ध नहीं हुए। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी मनाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों के आरोपों के बाद प्रभारी अध्यापक को स्कूल से हटाकर कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

