• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फैक्ट्री मजदूर की बेटी बनी गोल्ड गर्ल, कुश्ती में लिख रही नया इतिहास, पढ़ें अश्विनी बिश्नोई का गोल्डन सफर

admin by admin
August 18, 2025
in खेल
0 0
0
फैक्ट्री मजदूर की बेटी बनी गोल्ड गर्ल, कुश्ती में लिख रही नया इतिहास, पढ़ें अश्विनी बिश्नोई का गोल्डन सफर


Last Updated:August 18, 2025, 18:48 IST


भीलवाड़ा की दंगल गर्ल अश्विनी बिश्नोई ने 17 साल की उम्र में ही ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो बड़ी-बड़ी खिलाड़ी सिर्फ सपना देखती हैं. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली अश्विनी अब तक देश के लिए 14 गोल्ड सहित कई सिल्वर और कांस्य पदक जीत चुकी हैं. हाल ही में ग्रीस के एथेंस में हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह राजस्थान की पहली महिला पहलवान बनीं, जिसने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता.

gogole-serarch-btn

अश्विनी राजस्थान को दिला चुके हैं कई गोल्ड मेडल

अश्विनी ने एक महीने के अंदर तीन इंटरनेशनल गोल्ड जीतकर गोल्डन हैट्रिक भी बनाई. वियतनाम में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप और एशियाई बीच रेसलिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने लगातार जीत हासिल की. वह सब जूनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की अकेली खिलाड़ी हैं.

17 साल की उम्र में दिग्गज पहलवानों को दे चुकी हैं पटखनी

अश्विनी का परिवार बेहद साधारण है. उनके पिता मुकेश बिश्नोई एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. कभी खुद राष्ट्रीय स्तर तक पहलवानी कर चुके मुकेश इंटरनेशनल नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने अपना सपना बेटियों में पूरा करने का ठाना. उन्होंने दोनों बेटियों को बचपन से ही अखाड़े में उतार दिया और दिन-रात मेहनत करके बेटियों की ट्रेनिंग पर ध्यान दिया. अश्विनी की ट्रेनिंग भीलवाड़ा के मदन पहलवान के मार्गदर्शन में शुरू हुई.

सामान्य परिवार से आती हैं अश्विनी बिश्नोई

अश्विनी की सफलता के पीछे उनका कठोर अभ्यास है. वह रोजाना 8 से 9 घंटे कुश्ती की प्रैक्टिस करती हैं. सुबह मैट पर, दोपहर में अखाड़े में और शाम को घर पर मेट ट्रेनिंग कर उन्होंने खुद को मजबूत बनाया. इसी कठिन अभ्यास का नतीजा है कि आज वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े टूर्नामेंट जीत चुकी हैं.

अश्विनी बचपन में ही कूद गई थी अखाड़े में

भीलवाड़ा शहर के जवाहर नगर की रहने वाली अश्विनी हाल ही में 12वीं कक्षा कला वर्ग में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं. परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन है. छोटी बहन भी पहलवानी करती है. अश्विनी 15 साल की उम्र में ही राजस्थान से इंटरनेशनल स्तर पर खेलने वाली पहली पहलवान बनी थीं.

हर दिन घंटों मेट पर प्रैक्टिस करती हैं अश्विनी बिश्नोई

उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप, अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप, सीनियर फेडरेशन कप, अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती और खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीते हैं. 2023 में अंडर-15 एशियन सब जूनियर कुश्ती में गोल्ड और 2024 में जॉर्डन में हुई अंडर-17 सब जूनियर एशियाई चैम्पियनशिप में भी गोल्ड हासिल किया.

15 साल की उम्र में राजस्थान के शुरू किया था खेलना

अश्विनी बिश्नोई ने साबित कर दिया है कि कठिन हालात और साधारण पृष्ठभूमि सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती. अपनी मेहनत, संघर्ष और जुनून के दम पर उन्होंने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और आने वाले दिनों में कई और टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

कई प्रतियोगिताओं में लगातार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं अश्विनी बिश्नोई

अश्विनी रोजाना सुबह 5 से 8 बजे तक मैट पर अभ्यास करती हैं फिर 11 से 1 बजे तक अखाड़े पर अभ्यास करती हैं, फिर दिन में रेस्ट करती हैं फिर शाम 4 बजे से 8 बजे तक पिता की देखरेख में घर पर मेट ट्रेनिंग करती हैं. इसी तरह रोजाना की 8-9 घंटे की प्रेक्टिस ने उन्हें गोल्ड गर्ल बनना और वह अब अलग-अलग टूर्नामेंट में 14 गोल्ड मेडल जीत चुकी है.

First Published :

August 18, 2025, 18:48 IST

homesports

फैक्ट्री मजदूर की बेटी बनी गोल्ड गर्ल, पढ़ें अश्विनी बिश्नोई का गोल्डन सफर



Source link

Previous Post

दिव्यांगजन बच्चों को चिन्हीकरण करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किया जाये लाभान्वित-मुख्य विकास अधिकारी।

Next Post

सोनभद्र के स्कूल में खराब मिड-डे मीलः आटे-चावल में कीड़े और सड़े केले मिले, ग्रामीणों ने किया विरोध।

admin

admin

Next Post

सोनभद्र के स्कूल में खराब मिड-डे मीलः आटे-चावल में कीड़े और सड़े केले मिले, ग्रामीणों ने किया विरोध।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष पर ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में FIR के बाद हुई गिरफ्तारी, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें?, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में फिर धंसी जमीन, 10 घर जमींदोज; जमीन में समा गए 4 दो मंजिला मकान, Jharkhand Hindi News
  • चंद्रेश्वर मर्डर पर सियासत सुलगी, तेजस्वी रोहतास पहुंचे, कहा- मजदूरी मांगने पर अजीत तिवारी ने गोली मार दी, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 9, 2026
    0

    23 जून, मंगलवार: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में DMF फंड को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आम आदमी पार्टी के...

    Recent News

    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 9, 2026
    भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष पर ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में FIR के बाद हुई गिरफ्तारी, Chhattisgarh Hindi News

    भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष पर ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में FIR के बाद हुई गिरफ्तारी, Chhattisgarh Hindi News

    August 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News