• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

तिरंगे के रंग में रंगा अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 17, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र अनपरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज, अनपरा में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा अभियान का भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली, जिससे यह आयोजन एक जन-आंदोलन का स्वरूप लेता नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण से हुई, जिसके उपरांत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे इस मुहिम को अपने-अपने घरों तक पहुंचाएं और इसे जनभागीदारी से परिपूर्ण एक जन-आंदोलन बनाएं। तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से आरंभ होकर औड़ी मोड़, चर्च गेट, अनपरा मोड़, राजपूत एंड सन्स, महावीर चौक, काशी मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक यात्रा में कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने देशभक्ति के जोश के साथ भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में कॉलेज के छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की झलकियाँ भी प्रस्तुत की जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस प्रस्तुति के माध्यम से देश की महिलाओं की शौर्यगाथा, संघर्ष और योगदान को रेखांकित किया गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत इस प्रेरणादायक कार्यक्रम ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और पूरे पदयात्रा में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्राचार्य डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त प्राध्यापकगण और समस्त कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थोयों ने भी बढ़-चढ़कर अपना सराहनीय योगदान दिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।

Previous Post

15 अगस्त पर एंटी करप्शन ऑफ़ इंडिया ने ध्वजारोहण कर मनाया आजादी का जश्न।

Next Post

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    by Shantosh Mishra
    March 19, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी...

    Recent News

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    March 19, 2026
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News