
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। एंटी करप्शन कमेटी ऑफ़ इंडिया प्रशासनिक कार्यालय अनपरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजावरोहण किया गया बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक एस. के .वर्मा द्वारा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया ताकि हम आजाद रह सके हमें अपने देश की स्वतंत्रता की कीमत समझनी चाहिए हमें अपने देश के महान नेताओं शहीदों की कुर्बानियों को सम्मान देना चाहिए इस दिन हम तिरंगा झंडा फहराते हैं और देशभक्ति की गीत गाते हैं। अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेना चाहिए और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए यहां पर उपस्थित सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए हमें गरीब निसहाय लोगों का सदैव मदद करनी चाहिए। एंटी करप्शन कमेटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री वर्मा, निधि हेड कांस्टेबल, किरन कांस्टेबल, को अंग वस्त्र मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार दुबे (अध्यक्ष) ACCI सूरजपुर छत्तीसगढ़, को अंग वस्त्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर एंटी करप्शन कमिटी आफ इंडिया के सम्मानित पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित है पर क्षेत्र के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।
