• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, November 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भव्य व दिव्य तरीके से जनपद में मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस-जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 14, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित समारोहों/कार्यक्रमों के विवरण के बारे में अवगत कराया है कि 15 अगस्त रात्रि तक सरकारी भवनों व /इमारतों/स्वतन्त्रता से जुडे स्थलों/शहीद उद्यान परासी दूबे को प्रकाशमान किया गया है, उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2025 को प्रातः 07ः00 बजे जनपद एवं तहसील स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में रूट निर्धारित करते हुए प्रभात फेरी निकाली जायेगी तथा सम्बन्धित थानाध्यक्ष को भी सूचना उपलब्ध करायी जायेगी, अधिशासी अधिकारी द्वारा मार्ग को ठीक कराया जायेगा, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की जायेगी। सुबह 07.00 बजे क्रास कन्ट्री रेस तियरा स्टेडियम, राबर्ट्सगंज में आयोजित की जायेगी, जिसके मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर होंगेे जो हरी झण्डी दिखाकर क्रास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ करेंगे, क्रास कन्ट्री के प्रतिभागियों को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा पुस्कृत भी किया जायेगा, सुबह 08.00 बजे समस्त सरकारी व गै़र सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होंगेें, जिसके संयोजक सभी कार्यालयाध्यक्ष होंगे, जिलाधिकारी द्वारा सुबह 08.00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जायेगा, पूर्वान्ह 10.35 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया जायेगा, तहसील राबर्ट्सगंज एवं घोरावल के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नी को सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा सम्मानित किया जायेगा, जिसके संयोजक उपजिलाधिकारी/तहसीलदार सदर/घोरावल, प्रभारी अधिकारी सं0क0 सोनभद्र-(कोआर्डिनेटर)/खान अधिकारी सोनभद्र होेंगें, पूर्वान्ह 10.15 बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण तत्पश्चात् सभी विद्यालयों पर वृक्षारोपण किया जायेगा एवं बच्चे पौध रोपण करेंगे, वृक्षारोपण उपरान्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में डि-बेट खेलकूद कार्यक्रम, विकलांगों छात्रों के लिए विशेष खेलकूद का आयोजन, स्कूल चलों अभियान एवं स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में पूर्वाचल व जनपद सोनभद्र के सेनानियों का योगदान के सम्बन्ध में जानकारी, समसामयिक विषयों पर गोष्ठी, जिसके संयोजक सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। प्रातः 11ः00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी द्वारा एवं सभी कार्यालयों एवं स्कूलों व अन्य कार्यालयों पर वृक्षारोपण सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा किया जायेगा, जिसके संयोजक प्रभारी अधिकारी, नजारत/प्रभागीय वनाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,/जिला विद्यालय निरीक्षक/ बीएसए, समस्त प्रधानाचार्य तथा कार्यालयाध्यक्ष होंगे। मध्यान्ह 12.00 बजे देश भक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबटर््सगंज मंे होगा, जिसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र होंगे। अपरान्ह 01.30 बजे जिले के समस्त स्थानीय निकाय मलिन बस्ती (चारोें तहसील में) स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी से विवरण प्राप्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा आयोजन किया जाना, अपरान्ह 02.00 बजे जिला अस्पताल के रोगियों में जिलाधिकारी द्वारा फल वितरण किया जायेगा, जिसके संयोजक सीएमएस, सीएमओ, व्यापार मण्डल राबर्ट्सगंज के पदाधिकारी होंगें। जिले के सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों व कस्तूरबां गांधी बालिका विद्यालयों में सास्कृतिक कार्यक्रम जहां किये जायेंगे वहीं विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान की व्यवस्था होगी, जिसके संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रधानाध्यापक, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय/कस्तूरबा विद्यालय/जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगें। ध्वजारोहण के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम समस्त राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं कस्तुरबा गाॅधी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विशेष भोजन जिसके संयोजक समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज/सचिव मण्डी समिति राबर्ट्सगंज होगे। इसी प्रकार से अपरान्ह् 03 बजे शहीद स्थल परासी दूबे पर स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी अमर शहीद उद्यान पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, माल्र्यापण, वृक्षारोपण द्वारा किया जायेगा, जिसके संयोजक उप जिलाधिकारी सदर, खान अधिकारी, विजय शंकर चतुर्वेदी, चन्द्रकान्त शर्मा एडवोकेट, जिला उद्यान अधिकारी/तहसीलदार राबर्ट्सगंज होंगें, 15 अगस्त को शाम 06.30 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं राष्ट्रीय एकीकरण साम्प्रदायिक सौहार्द, आदि पर गोष्ठी तथा कवि सम्मेलन का आयोजन स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में किया जायेगा, जिसके संयोजक जिला सूचना अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर, उप पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पूर्ति अधिकारी, डिप्टी आर0एम0ओ0/ ए0आर0टी0ओ0, खान अधिकारी व जगदीश पंथी आदि होंगें। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जिले के जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों,मीडिया के पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संगठनों के साथ ही जनपद वासियों से अपील किया है कि वे स्वतन्त्रता दिवस को पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनायें।

Views: 3
Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियो महिला का शव मिलने से फैली सनसनी।

Next Post

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।
  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।
  • एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।
  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।
  • श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

    by Shantosh Mishra
    November 14, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस की तत्परता से खाते में वापस आई पूरी...

    Recent News

    बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

    November 14, 2026

    बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

    November 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News