
संवाददाता। जय प्रकाश सिंह।
तीसरे और चौथे अंतर्क्षेत्रीय डी.ए.वी.नेशनल स्पोर्ट्स, यू.पी.जोन-डी,बी और जी के अंतर्गत दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन, डी ए वी परासी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप।
सोनभद्र। खेल न केवल मानवीय गुणों को निखारने एवं सशक्त बनाने के अनोखे माध्यम हैं,बल्कि एक स्वस्थ एवं उन्नत समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं| ” इस उक्ति को सार्थक करने के उद्देश्य से आज डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, परासी ( एन.सी.एल. ) ककरी प्रोज़ेक्ट में दिनांक 11.08.2025 से 12.08.2025 तक के लिए आयोजित अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्राधिकारी यू.पी जोन डी एवं प्राचार्या, डी.ए.वी. खड़िया श्रीमती संध्या पाण्डेय ने प्रतियोगिता विजेताओं को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर किया | उन्होंने इस अवसर विशेष पर सभी खिलाड़ियों के मंगलमय भविष्य का आशीर्वचन देते हुए आने वाले डी ए वी स्पोर्ट्स प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उन्हें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने जोन का परचम लहराने के लिए प्रतिबद्ध होकर सतत अभ्यास करने को कहा। इस अवसर विशेष पर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सहायक डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,अनपरा के प्राचार्य डॉ आशुतोष मिश्र,प्राचार्य डी ए वी बीना डॉ ए के शर्मा,प्रतियोगिता के सकुशल आयोजन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही पर्यवेक्षक प्राचार्या, डी ए वी पब्लिक स्कूल,ओबरा श्रीमती प्रतिभा जौहरी,प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सुनीता मिश्रा और प्रभारी प्राचार्य आर के मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे | आज की प्रतियोगिताओं के मैचों की श्रृंखला के क्रम में अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जिनके परिणाम बहुत ही शानदार रहे। जहां एक ओर अंडर 14 वर्ग में डी ए वी अनपरा की बालिका राजवी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम किया वहीं दूसरी ओर अंडर 17 वर्ग में डी ए वी खड़िया की बालिकाएँ रूपाली और नंदिनी सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनी। इस क्रम में अंडर 19 वर्ग में डी ए वी खड़िया की ही रचना और दिव्या ने अपने प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का कीर्तिमान हासिल किया। इन सभी प्रतियोगिताओं के सफलता औसत अंकों के आधार पर ओवरऑल चैंपियनशिप डी ए वी परासी ने जीती। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के रूप में सर्वश्री दिलीप कुमार वर्मा,संदीप गिरि, शुभम जायसवाल, निशांत झा,अभय कुमार मिश्रा, सतीश मिश्रा, अनुपम विवेक द्विवेदी,मोहम्मद सिक्कू राजकुमार,सतनाम सिंह,अनुराग तिग्गा,विकाश दुबे,हरिशंकर, सुशील यादव, गुड्डू,संजीव सिंह,अमरजोत सिंह,प्रेमचंद यादव ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई | इन प्रतियोगिताओं में उद्घोषक की भूमिका श्रीमती नितिन सिंह,श्रीमती सरोज चौधरी श्रीमती रेखा सेठ और डॉ.गौरव मिश्रा ने निभाई । इस खास मौके पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना दुबे ने विद्यालय में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का साधुवाद एवं अभिनन्दन किया और अपनी डी ए वी परासी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए उनके परस्पर सहयोग के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद भी दिया और निकट भविष्य में ऐसे ही परस्पर सहयोग और सामंजस्य से अपने विद्यालय को सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन में कार्यक्रम संयोजक एवं शारीरिक शिक्षक एस आर दास,प्रिया सिंह,राजेश सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई।
