
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। मंगलवार को भाजपा के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाला मंडल के नगर पंचायत डाला बाज़ार में मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में स्थानीय रामलीला मैदान से शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीनू चौबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नागेश्वर गौड़ एवं जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी उदयनाथ मौर्य मौजूद रहे। यात्रा के अंत में शहीद स्मारक स्थल पर सभा का आयोजन हुआ। सभा के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि “हर घर तिरंगा” अभियान प्रत्येक भारतीय को तिरंगा घर लाने और हमारे देश की स्वतंत्रता के उत्सव में गर्व से फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है। अपने घरों में झंडा लगाकर हम सिर्फ स्वतंत्रता दिवस नहीं मना रहे हैं, हम राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की एक ठोस अभिव्यक्ति को अपना रहे हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि “हर घर तिरंगा” पहल प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना को प्रतियोगित करने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की अधिक समझ को बढ़ावा देने का प्रयास करती है। और बताया कि 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस होगा। अंत में मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। यात्रा के उपरांत सभा का संचालन मंडल महामंत्री बृजेश पांडे ने किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, नि० मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद प्रताप सिंह, जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री शंभू सिंह गौड़, मंडल महामंत्री विशाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, चंद्रावती देवी, श्याम नारायण सिंह गौड़, अमरेश उपाध्याय, राजेश पटेल, ग्राम पंचायत सदस्य कोटा हीरावती, शक्ति केंद्र संयोजन कृपा शंकर पांडे, संतोष कुशवाहा, सभासद अवनीश पांडे, प्रदीप, रामसागर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

