• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Macau Open: सात्विक-चिराग की जीत से आगाज, मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में पहुंची भारतीय जोड़ी

admin by admin
July 29, 2025
in खेल
0 0
0
Macau Open: सात्विक-चिराग की जीत से आगाज, मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में पहुंची भारतीय जोड़ी


Last Updated:July 29, 2025, 19:49 IST

मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं.

सात्विक-चिराग की जीत से आगाज, मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में पहुंची भारतीय जोड़ीभारतीय पुरुष युगल जोड़ी शान से दूसरे दौर में पहुंची.

नई दिल्ली. भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत से आगाज की है. भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशिया के लो हैंग यी और एनजी इंग चियोंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया. बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से जगह बनाने वाले सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई जोड़ी को केवल 36 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया.

महिला एकल में अनमोल खरब और तस्नीम मीर अपने-अपने क्वालीफिकेशन मैच जीतकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गईं. अनमोल ने अजरबैजान की कीशा फातिमा अज़ाहरा को 21-11, 21-13 से, जबकि तस्नीम ने थाईलैंड की टिडाप्रोन क्लेबीसुन को 21-14, 13-21, 21-17 से हराया. तस्नीम का मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन यू फेई से, जबकि अनमोल का थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा.

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी चीनी ताइपे की लिन जियाओ मिन और पेंग यू वेई की जोड़ी से एक घंटे में 21-16, 20-22, 15-21 से हारकर पहले दौर में ही बाहर हो गई. पुरुष युगल में डिंगकू सिंह कोंथौजम और अमान मोहम्मद ने हांगकांग के लॉ चेउक हिम और येउंग शिंग चोई को 21-18, 21-17 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया जहां उनका सामना हमवतन पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के से होगा. थांड्रांगिनी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोंजेंगबाम की मिश्रित युगल जोड़ी भी मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई है. उनका मुकाबला अब थाईलैंड की फुवानत होरबानलुएकिट और फुंगफा कोरपथाम्माकिट से होगा.

इससे पहले सात्विक और चिराग ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बना ली थी. मलेशियाई जोड़ी ने अंतर को 10-9 कर दिया था, लेकिन भारतीय जोड़ी ने फिर से खेल पर अपना नियंत्रण बनाया और पहला गेम 21-13 से जीत लिया. दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने 13-14 तक दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 17-13 से बढ़त बना ली और फिर लगातार चार अंक हासिल करके मैच अपने नाम कर लिया. इस बीच मेइराबा लुवांग मैसनाम मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे और क्वालीफिकेशन के दूसरे दौर में चीन के झू झुआन चेन से 15-21, 21-17, 13-21 से हार गए.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

homesports

सात्विक-चिराग की जीत से आगाज, मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में पहुंची भारतीय जोड़ी



Source link

Previous Post

विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन नाग पंचमी के शुभ अवसर पर कोन और बरवाडिह में हुई कुश्ती की दंगल।

Next Post

सोनभद्र में शिक्षक की हैवानियत — कॉपी न लाने पर मासूम छात्र की पाइप से बेरहमी से पिटाई।

admin

admin

Next Post

सोनभद्र में शिक्षक की हैवानियत — कॉपी न लाने पर मासूम छात्र की पाइप से बेरहमी से पिटाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।
  • संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।
  • भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार।
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

    by Shantosh Mishra
    May 7, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। सोनभद्र।अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय...

    Recent News

    अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

    May 7, 2026

    संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

    May 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News