
विंध्य/ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल
कोन / सोनभद्र। कोन पुरानी बाजार और बरवाडिह में नागपंचमी के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन। नागपंचमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोन और बरवाडिह में विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में क्षेत्रवासियों समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक एकत्रित हुए और पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों का आनंद उठाया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक कोन संतोष पासवान ग्राम प्रधान व बरवाडीह ग्राम प्रतिनिधि नवीन कुमार ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि यह दंगल वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और आने वाले समय में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में कई पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिसे देख दर्शक झूम उठे। पूरा माहौल जयकारों और तालियों से गूंजता रहा। इस मौके पर इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवाडीह में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बरवाडीह कुश्ती संघ के अध्यक्ष नंदू प्रसाद, उपाध्यक्ष दशरथ राम, संचालक कर्ता अकलाख अहमद, संरक्षक एवं पूर्ण सहयोग के तौर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी के द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण कुश्ती का आयोजन किया गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन कुमार जी के द्वारा बताया गया कि इस शांति पूर्ण कुश्ती आयोजन में उपस्थित सभी ग्राम वासियों का भी पूर्ण सहयोग रहा इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार एडवोकेट, एवं पूर्व जिला पंचायत विमलेश यादव उपस्थित रहे कोन सन्तोष पासवान ग्राम प्रधान, अनुज त्रिपाठी, अजय जायसवाल, भूपेंद्र शर्मा, दिनेश गुप्ता, आशीष दीपू, दयाशंकर मिश्रा, प्रभाष डाक्टर अन्य।

