
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
हर हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से गुंजा चोपन बस स्टैंड।
सोनभद्र। पवित्र सावन माह में चोपन नगर से कावरियों का एक-एक जत्था शुक्रवार को बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। देवघर के लिए निकलने से पूर्व कांवरियों ने उत्साह पूर्वक अपने माता पिता, बड़े बुजुर्गों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद कैलाश मंदिर स्थित शिवालय और मां दुर्गा व बजरंग बलि के आगे माथा टेक कर सफल तीर्थ यात्रा के लिए कामना की। चोपन से सन्तोष कुमार पाण्डेय राम कुमार सोनी, रामेश्ववर सोनी और राहुल चौरसिया के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कांवरिया ने हर हर महादेव और बम बम भोले के उद्घोष करते हुए सुरक्षित बस से बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुए चोपन से कांवरियों में महिलाओं और युवाओं की टोली दर्जनों की संख्या में शामिल हैं। संतोष कुमार ने बताया कि हम सभी सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। सुभम चौरसिया ने बताया विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी देवघर के लिए दर्जनों की संख्या में कांवरिया का यह जत्था गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए देवघर के लिए रवाना हो रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी कांवरियों की यात्रा सफल हो और वे कुशलतापूर्वक बाबा का दर्शन कर वापस नगर लौटें। सपा नगर अध्यक्ष रमेश सोनी ने सभी शिव भक्त कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बम की निष्ठा और भक्ति सराहनीय है। कांवरियों ने बताया कि वे बाबा से अपने गांव और देश परिवार के लिए सुख-समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करेंगे।

