
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। दिनांक 25/07/2025 को इंडियन कॉफी हाउस रेणुकूट मे जिला हैमर बॉल संघ सोनभद्र की महत्वपूर्ण बैठक हुई । जिसमें हैमर बाल संघ सोनभद्र के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष मुकुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आहूत की गयी। जिसमे अंडर 19 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप को सोनभद्र में आयोजित करने हेतु रणनीति बनाई गयी। उपरोक्त प्रतियोगिता हेतु संभावित तिथि 09 से 12अक्टूबर 2025 तय की गई। इस अवसर पर संघ के सह सचिव प्रकाश मरांडी, सह सचिव अशोक कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष विनोद धर, सदस्य देवराज,मुर्शिद जमाल, मृत्युंजय राकेश केशरी ऋषिब श्रीवास्तव एव सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव उपस्थिति रहे।उक्त प्रतियोगिता सोनभद्र हेड क्वाटर रॉबर्ट्सगंज मे आयोजित किया जायेगा। आगामी दिनों में भारतीय हैमर बॉल संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का सोनभद्र आगमन होगा जिसमें उनके द्वारा खेल स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा ।

