• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 29, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 18, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

नन्दना राजकीय विद्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये निर्देश।

निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 लगाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

जनपद में खाद बिक्री हेतु संचालित दुकानों की निरन्तर की जाये जाॅच, ओवररेटिंग प्राप्त होने पर सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की, की जाये कार्यवाही- जिलाधिकारी।

सोनभद्र।जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज नन्दना व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य अधिशासी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम को धनराशि भुगतान करने के बाद भी कार्य रूका हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही करें, इसी प्रकार से एकीकृत बागवानी मिशन के अन्तर्गत कार्य में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का खण्ड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी साप्ताहिक भ्रमण करें और भ्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत करें, उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाये, गोवंश आश्रय स्थलों हेतु पशुओं के चारे हेतु जो धनराशि का भुगतान किया गया है, उसकी जाॅच हेतु जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, वह जाॅच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, गोवंश आश्रय स्थल पर पशुओं के चारे, भूसे आदि की समस्या कदापि न होने पाये, इसकी सतत् निगरानी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा सुनिश्चित करायी जाये, उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जो पौध रोपण किये गये हैं, सभी विभाग हरीतिमा ऐप पर जीओ टैगिंग कर फोटो अपलोड करें, जिला खनिज फाण्डेशन निधि से कराये जो रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण किया जाये, जो भी कार्य खनिज फाउण्डेशन न्यास से कराये जा रहे हैं, उसकी जाॅच करायी जायेगी, जिला कृषि अधिकारी को उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में खाद बिक्री हेतु संचालित दुकानों की निरन्तर जाॅच की जाये यदि कहीं भी ओवररेटिंग प्राप्त होती है, तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। समीक्षा के दौरान एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 15 से 30 जुलाई, 2025 तक फसल बीमा हेेतु किये जाने वाली पंजीकरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये और कृषक बन्धुओं के खरीफ फसल का बीमा पंजीकरण कराया जाये, उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरियां सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

अन्त्योदय वं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त,2025 तक।

Next Post

सोनभद्र में वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, सम्बन्धित को दिये कड़े निर्देश।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोनभद्र में वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, सम्बन्धित को दिये कड़े निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स
  • कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत
  • क्या रीमेक है सलमान खान-नयनतारा की ‘Monster’? सोशल मीडिया पर तेज हुईं अटकलें, अब डायरेक्टर ने बताया सच
  • Asian Games Live Day-10: प्रिया घांघस का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ शुरू
  • का कहत बा यूपी? इमरान मसूद-इकरा हसन के आगे क्यों नहीं पड़ रहे कमजोर; क्या है सपा-कांग्रेस के इस जुबानी जंग की असली कहानी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    by admin
    September 29, 2026
    0

    आईची-नागोया: एशियन गेम्स में आज 11वें दिन भारत की जबरदस्त शुरुआत हुई. मंगलवार की सुबह शूटिंग में गोल्ड मिला. नीरू...

    Recent News

    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    September 29, 2026
    कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत

    कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत

    September 29, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News