ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल जनपद सोनभद्र ने अवगत कराया है कि सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ श्रीमती गीता विश्वकर्मा का जनपद सोनभद्र में 09 जुलाई ,2025 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि सदस्य जी द्वारा 9 जुलाई,2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे महिला जनसुनवाई जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चैपाल ब्लॉक राबर्ट्सगंज में किया जायेगा। चैपाल शिविर में उपस्थित जन मानस को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी, योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट भी उपलब्ध कराये जायेंगें। योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जायेगा, इस दौरान निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किये जाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

