ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वर्ष-2024 के लिए दिये जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों-सुभद्रा कुमारी चैहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक, बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डाॅ0 रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक, फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियाॅ आमंत्रित है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि 51 हजार होगीं। बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियाॅ ‘बाल साहित्य सम्मान सम्बन्धी’ शीर्षक से निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ-226001 को भेजी जायेगी, जिसकी अन्तिम तिथि 18 अगस्त, 2025 निर्धारित है।
