• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सावन मास में कावर यात्रा को सकुशल सम्पन्न करने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 3, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

कावर यात्रा के दौरान किसी भी नई परम्परा की न की जाये शुरूआत- जिलाधिकारी।

सोनभद्र।जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार मे सावन मास मंे कावर यात्रा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गयी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कावर यात्रा के दौरान शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग आदि की व्यवस्था सुचारू ढंग से सुनिश्चित की जाये जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जहाॅ पर कावर यात्रियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है वहाॅ पर साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही विद्युत आपूर्ति निर्धारित स्टोर के अनुरूप सुनिश्चित की जाये उन्होने कहा कि विजयगढ़ किले पर सोलर लाईट लगाने का कार्य चल रहा है शीघ्र ही वहा पर पुलिस प्रशासन द्वारा सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जायेगें, जिला पंचायत विभाग द्वारा वहा पर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी नगर पालिका परिषद द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये उन्होनें कहा कि शिवद्वार धाम परिसर के आस पास साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये कावर यात्रियों के स्वास्थ्य सम्बन्धित कोई समस्या होने पर उनके इलाज हेतु एम्बुलेन्स व डाक्टर की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनिश्चित करायी जाये उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था करते हुए पूरी तैयारी कर लें, ताकि सवान मास कावर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें, इसके लिए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जायें, समन्वय बैठक में सोनभद्र जिले के धर्मगुरूजन मौजूद रहें इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी दिनों में सावन मास कावर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से धर्मगुरूओं व कावर यात्रा के अध्यक्ष से वार्ता किया और यात्रा को सकुशल मनाने के लिए आने वाले समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया, इस मौके पर धर्मगुरूओं द्वारा कावर यात्रियों के आने-जाने में समस्या, सड़क, विद्युत तार, बैरिकेटिंग व अन्य बिन्दुओं पर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया, उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों के धर्मगुरूओं द्वारा दिये गये सुझाओं को तत्काल अमल में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम मे यह सुनिश्चित की जाये कि कावर यात्रा में निकलने वाले कावरियांें के साथ निकलने वाले डी0जे0 अधिक ऊंचाई पर न हों, अधिक ऊंचाई पर होने पर बिजली के खम्भे तार आदि में छू जाने की संभावना रहती है, जिस कारण से अनेकों प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं, इसलिए डी0जे0 की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जायें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान बजने वाले डी0जे0 में किसी प्रकार की अश्लील गानें न बजाये जायें, भक्ति गीत, भजन कीर्तन के गीत ही बजाये जाये, उन्होंने कहाकि 11 जुलाई, 2025 से सावन मास प्रारंभ हो रहा है, 23 जुलाई, 2025 को महापर्व है, इस दौरान मंदिर परिसर में महिला व पुरूष दर्शनार्थी के आने-जाने हेतु अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था कर ली जाये एवं बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था कर ली जाये, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक अफवाह या ट्वीट न किये जाये, आपत्ति जनक पोस्ट से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है तो उसके सम्बन्ध में प्रशासन को सूचना उपलब्ध करायें। सोशल मीडिया पर अनाधिकृत पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। कावड़ यात्रा के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाये। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभूवन नाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सुरेश पाठक, सम्बन्धित थानों के सी0ओ0 व धर्मगुरूगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

परिवार हो तो ऐसा! तीन सगे भाई-बहन ने जीते बॉक्सिंग में 24 मेडल, अब हर तरफ हो रही चर्चा

Next Post

बैंक में कार्यरत संविदा कर्मी को आपसी रंजिश में बाइक सवार दो युवकों ने मारी गोली हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रिफर।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

बैंक में कार्यरत संविदा कर्मी को आपसी रंजिश में बाइक सवार दो युवकों ने मारी गोली हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रिफर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड।
  • बीजपुर पुलिस कार्यवाही मे 02 माह से फरार डीपी एक्ट में 1 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।
  • बभनी पुलिस का शिकंजा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

    by Shantosh Mishra
    May 5, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,...

    Recent News

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

    May 5, 2026

    मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

    May 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News