• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, June 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

परिवार हो तो ऐसा! तीन सगे भाई-बहन ने जीते बॉक्सिंग में 24 मेडल, अब हर तरफ हो रही चर्चा

admin by admin
July 3, 2025
in खेल
0 0
0
परिवार हो तो ऐसा! तीन सगे भाई-बहन ने जीते बॉक्सिंग में 24 मेडल, अब हर तरफ हो रही चर्चा


बीकानेर. बीकानेर अब खेलों की नगरी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. यहां के एक परिवार के तीनों सगे भाई-बहन ने नेशनल लेवल पर मेडल हासिल किया है. यह बीकानेर का पहला परिवार है और संभवतः राजस्थान का भी. खास बात यह है कि तीनों भाई-बहन ने बॉक्सिंग में ही नेशनल मेडल जीता है. ये तीनों साथ में प्रैक्टिस करते हैं और डाइट भी साथ में लेते हैं. अब तक इन तीनों ने 24 मेडल हासिल किए हैं. ये तीनों रोजाना बॉक्सिंग की 6 घंटे प्रैक्टिस करते हैं और अब इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं.

कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि माता-पिता को अलग-अलग दिशा में जाने की जरूरत नहीं है. तीनों भाई-बहन एक ही जगह और एक ही समय पर प्रैक्टिस करते हैं. यहां तीनों की डाइट भी एक ही है. तीनों साथ में खेलते हैं और पार्टनर बनकर भी खेलते हैं.

पिता हैं आएरसी की 10वीं बटानियन में
तीनों खिलाड़ियों के पिता सूरज ने बताया कि वे आरएसी की 10वीं बटालियन में काम करते हैं. हमारा परिवार शुरू से ही खेल से जुड़ा हुआ है. मैंने भी फुटबॉल खेला है. बच्चों का हमेशा स्पोर्ट्स के प्रति काफी जुड़ाव रहा है. बच्चों के मौसी के बेटे बॉक्सिंग करते हैं, उन्हें देखकर बच्चों ने भी बॉक्सिंग खेलना शुरू किया.

नेशनल लेवल पर भी धमाकेदार इंट्री
पिछले चार सालों से तीनों भाई-बहन जिला, राज्य स्तर पर मेडल ला रहे हैं. राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी तीनों ने मेडल हासिल किया था. अब नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में मेडल जीता है. बड़ा भाई अंडर 19 में खेलता है और बाकी एक भाई और बहन अंडर 17 में खेलते हैं.

अनीता ने दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है. राजस्थान में कुल तीन मेडल आए थे जिसमें से बीकानेर की अनीता ने एक मेडल जीता. अनीता के भाई अर्जुन ने हरियाणा के रोहतक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया. अर्जुन ने अलग-अलग राज्यों के बॉक्सर को हराया है.

रोजाना 6 घंटे की प्रैक्टिस
देवेंद्र ने बताया कि हमारा परिवार पहले से ही स्पोर्ट्स से जुड़ा रहा है. बॉक्सिंग खेल सबसे अलग लगा और इसका मेरे से खास लगाव था. रोजाना सुबह और शाम को 5 से 6 घंटे अभ्यास करते हैं. अब तक मैंने ओपन जूनियर नेशनल में गोल्ड, स्कूली में भी गोल्ड, जिला स्तर पर भी गोल्ड मेडल जीते हैं.

अनीता ने बताया कि स्कूली प्रतियोगिता में गोल्ड, राज्य स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड, ओपन स्टेट में गोल्ड मेडल हासिल किया है. स्कूली नेशनल में कांस्य पदक जीता है. रोजाना सुबह और शाम को 5 से 6 घंटे अभ्यास करती हैं. अब तक करीब 7 से 8 मेडल जीते हैं.

अर्जुन ने बताया कि ओपन और स्कूली प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. अब तक तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते हैं. करीब चार सालों से बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं. बॉक्सिंग खेल बहुत अच्छा लगता है और अब इंटरनेशनल लेवल पर मेडल हासिल करना है.



Source link

Previous Post

आगामी त्यौहारों एवं कानून व शांति व्यवस्था अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत आईजी द्वारा की गई समीक्षा बैठक।

Next Post

सावन मास में कावर यात्रा को सकुशल सम्पन्न करने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

admin

admin

Next Post

सावन मास में कावर यात्रा को सकुशल सम्पन्न करने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।
  • सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।
  • फासिल्स पार्क में  होगा योग का महाआयोजन।
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं।
  • जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    by Shantosh Mishra
    June 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र...

    Recent News

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    June 20, 2026

    सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।

    June 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News