
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
81 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण।
तीन चिकित्सकों का दल किया स्वास्थ्य परीक्षण
अनपरा सोनभद्र।हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के मार्गदर्शन में हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत परासी गांव में विशेष नि:शुल्क चिकित्सा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 81 मरीजों ने नि:शुल्क पंजीकरण कराया। चिकित्सा शिविर के दौरान हिंडालको रेनुसागर चिकित्सालय, चिकित्स्कों की टीम डॉक्टर मनोज कुमार फिजीशियन,बच्चों के डॉक्टर श्याम सुंदर के अलावा दन्त चिकित्सक राजेश कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न रोगों के समस्याओं के आधार पर उपस्थित रोगियों को परामर्श के उपरांत स्वास्थ्य परीक्षण की गयी। स्वास्थ्य शिविर में 81 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त उपस्थित मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस अवसर ग्रामीण विकाश विभाग प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने आये हुये मरीजो एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार जताया। गौरतलब है कि हिंडालको रेनुसागर सीएसआर के तहत दूरस्थ स्थानों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में राजनाथ यादव,रमेश कुमार आशा तिवारी एवं रेखा का सराहनीय सहयोग रहा।

