• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आदिवासियों ने की वीरांगना महारानी दुर्गावती की गोंगो पूजा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 24, 2025
in सोनभद्र
0 0
0
आदिवासियों ने की वीरांगना महारानी दुर्गावती की गोंगो पूजा।

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-वीरांगना महारानी दुर्गावती समिति एवं गोंगपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन किया अर्पित।

-चोपन ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रुदौली स्थित वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर  हुआ आयोजन।

सोनभद्र। चोपन ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रुदौली स्थित वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर मंगलवार को आदिवासियों ने गोंगो पूजा की। इस मौके पर वीरांगना महारानी दुर्गावती समिति व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सर्वप्रथम गोंगो पूजन के बाद मौके पर मौजूद गोंगपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आदिवासियों को हल्दी, चावल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाशंकर पोया ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हुआ है। इसलिए आदिवासी समाज के लिए वीरांगना महारानी दुर्गावती के मार्ग का अनुशरण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती के स्मारक स्थल पर प्रतिवर्ष गोंगो पूजा आदिवासियों द्वारा लंबे अरसे से की जाती है। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आदिवासी समाज को वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान को याद करते हुए मार्ग का अनुशरण करने का संकल्प दिलाया गया। अतिविशिष्ट अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। इनके बलिदान को याद करते हुए आदिवासियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार व्यक्त किया गया। साथ ही समस्याओं के समाधान के बारे में भी विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल मरकाम व संचालन संतोष कुमार ने किया। इस मौके पर राममूरत उइके, सत्यनारायण आयाम,डॉक्टर कैलाश नाथ प्रजापति,रामचंद्र सिंह टेकाम ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञानी सिंह पोया, रामकुमार करियाम,श्रीराम टेकाम,मनोज कुमार मरकाम, वंशराज सिंह आयाम,अमर सिंह मरकाम, रामकुमार सिंह मरकाम, अरविंद मरपच्ची,शरद कुमरो,रामप्यारे शरूल आदि मौजूद रहे।

Previous Post

बीजिंग पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की दमदार शुरुआत, 1 गोल्ड सहित 4 मेडल किए अपने नाम

Next Post

हिन्डाल्को रेनुसागर ने परासी में लगाया विशेष नि:शुल्क  चिकित्सा शिविर।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
हिन्डाल्को रेनुसागर ने परासी में लगाया विशेष नि:शुल्क  चिकित्सा शिविर।

हिन्डाल्को रेनुसागर ने परासी में लगाया विशेष नि:शुल्क  चिकित्सा शिविर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।
  • समाज जागरूकता के संकल्प के साथ सात दिवसीय शिविर समाप्त।
  • बीजपुर में नवरात्रि पर भव्य श्रीराम कथा की तैयारी तेज, कलश यात्रा और शोभायात्रा को लेकर बनी रूपरेखा।
  • प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।

    by Shantosh Mishra
    March 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम। सोनभद्र। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं...

    Recent News

    मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।

    March 17, 2026

    समाज जागरूकता के संकल्प के साथ सात दिवसीय शिविर समाप्त।

    March 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News