• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गांव से गोल्ड तक का सफर… श्रीगंगानगर का बेटा बना चैंपियन, टीम इंडिया को दिलाई ऐतिहासिक जीत!

admin by admin
June 21, 2025
in खेल
0 0
0
गांव से गोल्ड तक का सफर… श्रीगंगानगर का बेटा बना चैंपियन, टीम इंडिया को दिलाई ऐतिहासिक जीत!


Last Updated:June 21, 2025, 16:12 IST

अरमान मटोरिया ने साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है. उनके गांव लालगढ़ जाटान में भव्य स्वागत हुआ. उनकी सफलता ने युवाओं को प्रेरित किया है.

हाइलाइट्स

  • अरमान मटोरिया ने साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल में स्वर्ण जीता.
  • लालगढ़ जाटान में अरमान का भव्य स्वागत हुआ.
  • अरमान की सफलता ने युवाओं को प्रेरित किया.

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान के खिलाड़ी अरमान मटोरिया ने साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है. यह चैंपियनशिप मालदीव में आयोजित हुई थी. अंडर-16 कैटेगरी में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

अरमान मटोरिया ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई और टीम को शानदार प्रदर्शन से मजबूत किया. उनकी इस सफलता पर श्रीगंगानगर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है. उनके गांव लालगढ़ जाटान में उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. ग्राउंड पर आयोजित स्वागत समारोह में लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.

गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, समाजसेवियों और अधिकारियों ने दी बधाई
अरमान के गांव लौटने पर आयोजित समारोह में एसआई विद्युत नगर थाना अधिकारी सुरजीत श्योराण, एसपीजी कमांडो मदन गोदारा, जिला हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष इकबाल सिंह, समाजसेवी जयदेव गोदारा और सेवानिवृत्त अध्यापक जगदीश दौवण मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने अरमान को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अरमान मटोरिया ने अपने ननिहाल लालगढ़ जाटान में रहकर प्रशिक्षण लिया. वे लगातार अभ्यास करते रहे हैं और उन्होंने अपने खेल में निखार लाने के लिए कड़ी मेहनत की.

नेशनल टूर्नामेंट में भी दिखाया था दम, अमेरिका बेस्ड अकादमी में ली कोचिंग
इससे पहले अरमान ने पांडिचेरी में हुए अंडर-16 नेशनल टूर्नामेंट में बेस्ट थ्री पॉइंट शूटर का खिताब भी जीता था. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राजस्थान की टीम को सिल्वर मेडल दिलाया था. इसके बाद अरमान एक महीने पहले मुंबई स्थित कोरवस अमेरिकन अकादमी में कोचिंग लेने भी गए थे. वहां उन्होंने अपनी तकनीक और फिटनेस पर खास ध्यान दिया. अरमान ने बताया कि उन्होंने रोजाना सुबह और शाम दो घंटे से अधिक अभ्यास किया. इसके साथ ही रनिंग और अन्य फिटनेस गतिविधियों में खुद को लगातार व्यस्त रखा. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत को दिया है. अरमान मटोरिया की इस सफलता ने न केवल श्रीगंगानगर जिले बल्कि पूरे राज्य के युवाओं को प्रेरणा दी है. उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी अब क्षेत्र के लिए एक उदाहरण बन गई है.

Location :

Ganganagar,Rajasthan

homesports

गांव से गोल्ड तक का सफर… श्रीगंगानगर का बेटा बना चैंपियन, टीम इंडिया को…



Source link

Previous Post

क्या लड़कों को सता रहा सोनम-मुस्कान का डर? क्या शादी से डर रहे युवा? CCSU के रिसर्च से खुलेगा राज

Next Post

संदिग्ध बिमारी से आज की वजह से महिला की हुई मौत।

admin

admin

Next Post

संदिग्ध बिमारी से आज की वजह से महिला की हुई मौत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • MP में हुई 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के खाते में गए थे 50 लाख, Madhya-pradesh Hindi News
  • डिंडोरी में ₹1000 के विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बैतूल के आमला में अंतरजिला नकबजन गिरोह का खुलासा, 20 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • खरगौन के महेश्वर किले से महिला के गिरने से मौत, पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 6, 2026
    0

    6 अगस्त, गुरुवार, शुजालपुर: मंडी थाना पुलिस ने अष्टा रोड स्थित कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन...

    Recent News

    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 6, 2026
    MP में हुई 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के खाते में गए थे 50 लाख, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में हुई 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के खाते में गए थे 50 लाख, Madhya-pradesh Hindi News

    August 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News