• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

क्या लड़कों को सता रहा सोनम-मुस्कान का डर? क्या शादी से डर रहे युवा? CCSU के रिसर्च से खुलेगा राज

admin by admin
June 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
क्या लड़कों को सता रहा सोनम-मुस्कान का डर? क्या शादी से डर रहे युवा? CCSU के रिसर्च से खुलेगा राज


मेरठ : सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की 2024 की एक रिसर्च में यह सामने आया था कि कई युवा शादी का नाम सुनते ही दूर भाग जाते हैं. जब भी माता-पिता शादी की बात करते हैं, तो अधिकतर युवा इसे टाल देते हैं. उनका एक ही जवाब होता है ‘मुझे शादी नहीं करनी’. हालांकि, शादी न करना और शादी का डर दो अलग-अलग बातें हैं. सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की तर्ज पर शादी को लेकर युवाओं के मन की स्थिति समझने के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च शुरू किया है. इसमें युवाओं के मन में शादी के प्रति रुचि, परिवार, शादी से पहले के रिश्ते सहित विभिन्न सवालों का विश्लेषण किया जाएगा.

यह रिसर्च सोनम रघुवंशी द्वारा अपने पति राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कराने के आरोप और मेरठ में मुस्कान द्वारा पति को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर सीमेंट से पैक करने के आरोप को केंद्र में रखकर शुरू किया गया है. युवाओं से बात कर सर्वे का काम शुरू हो चुका है. गौरतलब है कि यह रिसर्च चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी का मनोविज्ञान विभाग कर रहा है.

युवाओं से पूछे जाएंगे 20 प्रश्न
मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के सहयोग से प्रो. संजय कुमार के नेतृत्व में छात्रों की टीम युवाओं से गूगल फॉर्म पर डाटा एकत्र कर रही है. रिसर्च में शादी से जुड़े 20 से अधिक प्रश्न हैं जिनका युवाओं को जवाब देना है. इस सर्वे में महिला-पुरुष दोनों को शामिल किया गया है. सर्वे में अविवाहित, विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, अलग रह रहे एवं रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए जवाब का विकल्प है. इस सर्वे में ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके के लोगों को शामिल किया जाएगा. गौरतलब है कि इन पतियों की हत्या के आरोप के बाद सोशल मीडिया पर सोनम एवं मुस्कान पर बनाए गए मीम्स की बाढ़ आ गई है. घटना के बाद सोनम-मुस्कान टॉप ट्रेंड में हैं और मीम्स में शादी पर तरह-तरह के व्यंग्य किए जा रहे हैं.

क्या है इस रिसर्च का मकसद?
प्रो. संजय कुमार के अनुसार, समाज में जो घटनाएं हो रही हैं, वे अपना प्रभाव डालती हैं. शादी का निर्णय भी इसमें एक है. रिसर्च का मकसद शादी को लेकर युवाओं के मन में जारी सोच का अध्ययन करना है. जुलाई के आखिर तक डाटा सामने आने की उम्मीद है. प्रो. कुमार ने बताया कि सोनम और मुस्कान की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. इन घटनाओं पर शोध जरूरी है क्योंकि यह सिर्फ अपराध नहीं बल्कि गहरे मनोवैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं का भी संकेत हो सकते हैं.

रिसर्च के प्रमुख सवाल
● शादी को लेकर आपकी सोच क्या है?

● किस उम्र में आप शादी करने को तैयार हैं?

● विवाह के बारे में अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं या मूल्यों से आप कितना दबाव महसूस करते हैं?

● क्या आपको लगता है कि शादी से पहले आपको एक गंभीर रिश्ते में होना चाहिए?

● क्या आपको लगता है कि आप भविष्य में शादी करेंगे?

● आपके अनुसार जीवन में विवाह कितना महत्वपूर्ण है?

● आप शादी क्यों करना चाहते हैं इसके मुख्य कारण क्या हैं?

● आप शादी करने में हिचकिचाहट या अनिच्छा के मुख्य कारण क्या हैं?

● विवाह के बारे में आपके परिवार के विचार आपके विचारों को कितना प्रभावित करते हैं?

● क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति से विवाह करेंगे जिसके सांस्कृतिक या सामाजिक मूल्य आपके परिवार या समुदाय से भिन्न हो?

● क्या आप निकट भविष्य में शादी करने के लिए भावनात्मक रूप से तैयार महसूस करते हैं?



Source link

Previous Post

चोपन पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 10 अभियुक्त के विरूद्ध की गई निरोधात्मक कार्यवाही।

Next Post

गांव से गोल्ड तक का सफर… श्रीगंगानगर का बेटा बना चैंपियन, टीम इंडिया को दिलाई ऐतिहासिक जीत!

admin

admin

Next Post
गांव से गोल्ड तक का सफर… श्रीगंगानगर का बेटा बना चैंपियन, टीम इंडिया को दिलाई ऐतिहासिक जीत!

गांव से गोल्ड तक का सफर... श्रीगंगानगर का बेटा बना चैंपियन, टीम इंडिया को दिलाई ऐतिहासिक जीत!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • MP में हुई 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के खाते में गए थे 50 लाख, Madhya-pradesh Hindi News
  • डिंडोरी में ₹1000 के विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बैतूल के आमला में अंतरजिला नकबजन गिरोह का खुलासा, 20 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • खरगौन के महेश्वर किले से महिला के गिरने से मौत, पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 6, 2026
    0

    6 अगस्त, गुरुवार, शुजालपुर: मंडी थाना पुलिस ने अष्टा रोड स्थित कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन...

    Recent News

    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपये का माल बरामद, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 6, 2026
    MP में हुई 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के खाते में गए थे 50 लाख, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में हुई 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के खाते में गए थे 50 लाख, Madhya-pradesh Hindi News

    August 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News