
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना शाहगंज पर सुनी गयी जनता की समस्याएं।
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।
सोनभद्र। दिनांक-14.06.2025 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया जिलाधिकारी सोनभद्र बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना शाहगंज पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

