
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन/नेतृत्व में चलाये जा रहे सम्पत्ति जब्तीकरण अभियान के क्रम में, धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0 925/2024 धारा धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धि अभियुक्त कुन्दन सिंह उर्फ विशाल पुत्र रविन्द्र उर्फ बबुन्दर सिंह निवासी बभनगवां थाना पन्नूगंज, सोनभद्र के द्वारा अपराधिक कृत्यो से अर्जित चल/अचल सम्पत्ति की जाँच प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया द्वारा कराया गया तो अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त कुन्दन सिंह उर्फ विशाल पुत्र रविन्द्र उर्फ बबुन्दर सिंह उपरोक्त के नाम से वाहन सख्या UP64AX5557 बुलेरो नियो व वाहन संख्या UP72BK4649 पल्सर मोटर साइकिल होना पाया गया जिसका मुल्याँकन सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा किया गया तो मूल्यांकन मे निर्धारित कीमत 920,000/- (09 लाख 20 हजार ) एंव वास्तविक /वर्तमान कीमत 11,00000 (11 लाख ) रुपये निर्धारित हुआ। उक्त वाहनों के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी सोनभद्र उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज क्रिया कलाप निवारण अधिनिय 1986 की धारा 14(1) मे जब्तीकरण किये जाने हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी जिस पर जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा उक्त वाहनो को कुर्क किये जाने का आदेश निर्गत किया गया । जिसके परिपेक्ष मे अभियुक्त कुन्दन सिंह उर्फ विशाल पुत्र रविन्द्र उर्फ बबुन्दर सिंह उपरोक्त द्वारा अपराधिक कृत्य से अर्जित वाहन सख्या UP64AX5557 बुलेरो नियो व वाहन संख्या UP72BK4649 पल्सर मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट मे कुर्क/जब्त किया गया ।
*जब्त की गयी सम्पत्ती का विवरण-*
वाहन सख्या UP64AX5557 बोलेरो नियो व वाहन संख्या UP72BK4649 पल्सर मोटर साइकिल जिनकी मूल्यांकन कीमत 09 लाख 20 हजार एंव वास्तविक कीमत 11 लाख रुपये ।
*पुलिस टीम का विवरणः-*
01. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन सोनभद्र
02. हे0का0 रुद्रकान्त यादव थाना चोपन सोनभद्र
03. का0 सुनील यादव थाना चोपन सोनभद्र
04. म0का0 प्राची शुक्ला थाना चोपन सोनभद्
र

