
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आवेदक चन्द्र प्रकाश सोनी पुत्र बजरंगी सोनी निवासी ग्राम पटवध पोस्ट चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा आनलाईन जॉब का प्रलोभन देकर 28248/- रुपये की धनराशि ठगी कर ली गयी जिसके सम्बन्ध में आवेदक की लिखित तहरीर पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 70/2025 धारा 66D आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा विवेचना के क्रम में NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को फ्राड खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 28248/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक- 10.06.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
1.विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
2.का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र
*नोटः* – साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर *1930* पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या *cybercrime.gov.in* पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।