• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Farrukhabad News: ना सब्सक्रिप्शन, ना बंद कमरा! फर्रुखाबाद में खुला सुविधाओं से लैस ओपन जिम, जहां फिटनेस है बिलकुल फ्री

admin by admin
June 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Farrukhabad News: ना सब्सक्रिप्शन, ना बंद कमरा! फर्रुखाबाद में खुला सुविधाओं से लैस ओपन जिम, जहां फिटनेस है बिलकुल फ्री


फर्रुखाबाद: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. व्यस्तता के चलते लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते. लेकिन अब फर्रुखाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है. कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक ओपन जिम की शुरुआत हो गई है, जहां लोग खुले आसमान के नीचे, एक पेड़ की छांव में फिटनेस का पूरा आनंद ले सकते हैं.

यह ओपन जिम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है. यहां पर बिना किसी चार्ज के लोग शारीरिक व्यायाम करके खुद को फिट रख सकते हैं.

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद
कमालगंज के इस ओपन जिम ने स्थानीय लोगों को एक बेहतरीन विकल्प दिया है. पहले जहां लोग सड़क किनारे एक्सरसाइज़ किया करते थे, अब वे यहां आकर मॉडर्न फिटनेस मशीनों की मदद से व्यायाम कर रहे हैं. बच्चों ने बताया कि अब वे मोबाइल फोन से दूर होकर शारीरिक गतिविधियों में रुचि ले रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनकी आंखों पर असर कम हो रहा है, बल्कि वे प्रकृति के भी करीब आ रहे हैं और ताजी हवा में व्यायाम कर रहे हैं.

सांसद निधि से हुआ निर्माण
इस ओपन जिम को सांसद मुकेश राजपूत की निधि से तैयार किया गया है. सीएचसी कमालगंज परिसर में स्थित इस जिम में 12 तरह के फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों की कसरत के लिए उपयोगी हैं.

यहां मौजूद उपकरणों में रनिंग मशीन, क्रॉस ट्रेनर, एयर वॉकर, रोवर, राइडर, सर्फ बोर्ड, पेट के लिए एब्डोमिनल बोर्ड, स्टेपर विद ट्विस्टर, आर्म व्हील, चेस्ट एंड शोल्डर प्रेस, साइकिल आदि शामिल हैं. इन सभी उपकरणों से यहां आने वाले लोग कार्डियो, स्ट्रेचिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज कर सकते हैं.

जिले के अन्य स्थानों पर भी लग रहे हैं ओपन जिम
कमालगंज में शुरुआत के बाद जिले के अन्य इलाकों में भी ओपन जिम का विस्तार हो रहा है. ब्लॉक कमालगंज के जहानगंज सीएचसी में जल्द ही एक और ओपन जिम शुरू किया जाएगा. इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क (आवास विकास, फर्रुखाबाद) और मोहम्मदाबाद नगर पंचायत कार्यालय में पहले ही जिम की स्थापना हो चुकी है. इसके साथ ही आईटीआई, चिलसरा बाजार, सीएचसी नवाबगंज जैसे क्षेत्रों में भी ओपन जिम जल्द लगाए जाएंगे.

ओपन जिम की शुरुआत से इलाके में स्वास्थ्य को लेकर लोगों की जागरूकता बढ़ी है. फिटनेस को लेकर जो लोग पहले समय की कमी का बहाना बनाते थे, वे अब सुबह-शाम व्यायाम करते देखे जा सकते हैं. यह पहल न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो रही है.



Source link

Previous Post

कमल हासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, फूंके गए पूतले और पोस्टर, Thug Life की रिलीज पर भी लटकी तलवार

Next Post

महज 11 साल की उम्र में जीत लिए 7 नेशनल खिताब, जयपुर की इस युवा गोल्फ खिलाड़ी की कहानी है प्रेरणा का स्रोत

admin

admin

Next Post
महज 11 साल की उम्र में जीत लिए 7 नेशनल खिताब, जयपुर की इस युवा गोल्फ खिलाड़ी की कहानी है प्रेरणा का स्रोत

महज 11 साल की उम्र में जीत लिए 7 नेशनल खिताब, जयपुर की इस युवा गोल्फ खिलाड़ी की कहानी है प्रेरणा का स्रोत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल
  • Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च
  • 5 साल में बनकर तैयार हुई वो एक्शन-थ्रिलर कालजयी फिल्म, पॉजिटिव रोल में छा गए अमरीश पुरी, रूह में उतर गई मूवी
  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास
  • ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    by admin
    March 16, 2026
    0

    Last Updated:March 15, 2026, 13:37 ISTBahrain and Saudi Arabian Grands Prix cancelled: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल...

    Recent News

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    March 16, 2026
    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    March 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News