• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, June 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Allahabad High Court Latest News: अस्पताल से ज्यादा मुर्दाघर लग रहा… मेडिकल माफियाओं के चंगुल में प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

admin by admin
May 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Allahabad High Court Latest News: अस्पताल से ज्यादा मुर्दाघर लग रहा… मेडिकल माफियाओं के चंगुल में प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई फटकार


Last Updated:May 24, 2025, 23:51 IST

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसआरएन अस्पताल की दयनीय हालत पर चिंता जताई और इसे मुर्दाघर कहा. मेडिकल माफियाओं और अस्पताल के कर्मचारियों की साठगांठ से स्थिति बिगड़ी. सुधार के निर्देश दिए.

'अस्पताल से ज्यादा मुर्दाघर लग रहा, मेडिकल माफियाओं के चंगुल में प्रयागराज'

हाइलाइट्स

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसआरएन अस्पताल की हालत पर चिंता जताई.
  • अदालत ने एसआरएन को मुर्दाघर कहा और सुधार के निर्देश दिए.
  • मेडिकल माफियाओं की साठगांठ से अस्पताल की स्थिति बिगड़ी.

प्रयागराज. संगम नगरी स्थित स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल की दयनीय हालत को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि एसआरएन को मौजूदा समय में अस्पताल से कहीं अधिक मुर्दाघर कहा जा सकता है. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा, “प्रयागराज, मेडिकल माफियाओं के चंगुल में है. मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एसआरएन अस्पताल दयनीय हालत में है. गरीब और असहाय मरीजों को दलालों द्वारा निजी अस्पतालों में घसीटा जा रहा है और उनका इस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इलाज नहीं किया जा रहा.”

अदालत ने कहा, “सरकारी मेडिकल व्यवस्था को शहर के निजी मेडिकल माफियाओं से भयंकर खतरा है.” अदालत ने दो न्याय मित्रों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए यह टिप्पणी की. इन न्याय मित्रों ने एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में सुविधाओं की कमी और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में डाक्टरों की अनुपस्थिति को रेखांकित करते हुए अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपी.

अदालत ने एसआरएन की स्थिति में सुधार लाने के लिए कुछ निर्देश जारी किए और साथ ही प्रदेश के प्रमुख सचिव को इस आदेश से राज्य सरकार को अवगत कराने और इसे मुख्य सचिव तथा जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का निर्देश दिया.

अदालत ने कहा, “प्रयागराज में हाल ही में महाकुंभ हुआ और एसआरएन अस्पताल मेला क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है. सरकार के अनुमान के मुताबिक करीब 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. भगवान की कृपा से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, अन्यथा मरीजों के इलाज के लिए कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी.”

अदालत ने कहा, “प्रथम दृष्टया इस अदालत को यह देखने में आया है कि निजी मेडिकल माफियाओं और एसआरएन अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच साठगांठ है जिससे इस अस्पताल का ढांचा और कार्य स्थिति पंगु हो गई है.”

अदालत ने प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों को भी यह कहते हुए फटकार लगाई कि वे यहां के नागरिकों के कल्याण में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं. जस्टिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में प्रयागराज से मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने इस अस्पताल की बिगड़ती हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया है.

अदालत ने जिला मजिस्ट्रेट को अधिकारियों की एक टीम गठित करने का भी निर्देश दिया जो इस मेडिकल कॉलेज के उन प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, रीडर और प्रवक्ता पर नजर रखेंगे जो निजी प्रैक्टिस में संलिप्त हैं. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 29 मई तय की.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

homeuttar-pradesh

‘अस्पताल से ज्यादा मुर्दाघर लग रहा, मेडिकल माफियाओं के चंगुल में प्रयागराज’



Source link

Previous Post

सुशांत सिंह की तरह की होनहार था ये अभिनेता, जिसने 16 बेहतरीन फिल्मों में किया काम, 31 साल की उम्र में मौत

Next Post

नोवाक जोकोविच ने जीता 100वां एटीपी टूर लेवल खिताब

admin

admin

Next Post
नोवाक जोकोविच ने जीता 100वां एटीपी टूर लेवल खिताब

नोवाक जोकोविच ने जीता 100वां एटीपी टूर लेवल खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?
  • Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा
  • ‘द केरल स्टोरी 2’ पर नफरत फैलाने का आरोप, हाईकोर्ट ने फिल्ममेकर को थमाया नोटिस
  • नकटू में पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ एनर्जियो प्रोजेक्ट हेड विद्याशंकर पाण्डेय ने किया उद्घाटन ।।
  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    by admin
    June 19, 2026
    0

    Last Updated:June 18, 2026, 22:24 ISTManika Batra Asian Games 2026: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को आगामी...

    Recent News

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    June 19, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा

    Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा

    June 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News