
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा, महगी बिजली किये जाने के विरोध मे भाजपा सरकार के विरोध मे प्रदर्शन किया और फूल माला आरती दिखाकर सरकार को आईना दिखाया सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश की जनता पर महगाई का चाभूक चला रही है अभी रसोई गैस सिलेंडर, का दाम 50 रूपये कर दिया कॉपी किताब का दाम, दवा का दाम बढ़ा दिया गया, प्रमोद यादव ने कहा की एक तरफ योगी सरकार मंच पर जनता से कहते है की 3 साल मे गरीबी दूर किया जायेगा, साफ जाहिर होता है की सरकार केवल जनता को गुमराह करके जनता का शोषण कर रही है,सपा नेता मनीष त्रिपाठी सुरेस अग्रहरी ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है जबकि यही भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के पदा धिकारी, कहे थे की अच्छे दिन आएंगे अगर केंद्र मे प्रदेश मे सरकार बनेगी तों लेकिन सरकार बनते ही अपने वादों को भूल गयी सरकार, प्रदर्शन मे मुख्य रूप से, मुन्ना कुशवाहा, रमेश भारती, जुनैद अंसारी, धीरज पटेल सरोज यादव, गोपाल गुप्ता, रोहित भारती, अरविन्द पासवान मौजूद रहे।

