• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रामगढ़ में 23 अप्रैल को भिखारी बाबा कराएंगे 18 निर्धन कन्याओं की शादी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 22, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र ।

-अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट व प्रयागराज से आएंगे संत महात्मा, मिलेगा आशीर्वाद।

-समाजसेवा करने वाली 51 महिलाओं को डीएम-एसपी करेंगे सम्मानित।

-नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ की होगी पूर्णाहुति।

-चलेगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण।

-बेटियों के लिए सिलाई मशीन, अटैची, कलश, कंबल, पायल, गदा आदि सामान दान दाताओं ने उपलब्ध कराया।

-रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर होगा कार्यक्रम।

सोनभद्र।  रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां 23 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी, वहीं 18 निर्धन कन्याओं की शादी भी  कराई जाएगी। जिसमें अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट एवं प्रयागराज से आए महंत एवं संत भी विवाह के साक्षी बनेंगे। जबकि डीएम-एसपी व शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से 51 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 18 निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 18 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज, प्रयागराज बाघम्बरी गद्दी के महंत बलबीर गिरी जी महाराज, वाराणसी सतुआ बाबा आश्रम के महंत संतोष दास जी महाराज, अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी के महंत शंकर पूरी जी महाराज व चित्रकूट रामघाट के महंत रामनरेश दास जी महाराज भी आएंगे। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम बीएन सिंह,विशिष्ट अतिथि एसपी एके मीणा व शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। एमएलसी विनीत सिंह, मैट अनपरा एजेंसी लिमिटेड के प्रबंधक संदीप सिंह व मैनेजर एसके द्विवेदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी बीजपुर की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए 101 सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में 83 कन्याओं की शादी संपन्न हुई थी उन कन्याओं को भी सिलाई मशीन दी जाएगी। लैंको पावर प्लांट की ओर से ड्रम सेट बर्तन, छात्र शक्ति के उमाशंकर सिंह की ओर से बेटियों को अटैची, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह (जेबी सिंह उर्फ राय साहब) द्वारा बेटियों के लिए कलश, समाजसेवी जय प्रकाश केशरी द्वारा बेटियों को पायल, हरीश अग्रवाल द्वारा बेटियों को कंबल, अनिल सिंह  द्वारा गदा, अतुल पांडेय द्वारा दान उपलब्ध करा दिया गया है।
संत रामनिवास शुक्ल, आचार्य रेवती तिवारी, संरक्षक राजेश कुमार पाठक, ताड़केश्वर केशरी ओबरा, सालिक राम साहू, संरक्षिका सुशीला पाठक, महामंत्री चिंता मौर्य , संरक्षिका विमला देवी, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, साध्वी कृष्णावती, संगीता, दीनदयाल केसरी, मनोज केसरी, अजय कुमार सिंह, परमानंद, श्री राम, गुप्तेश्वर, शिवकुमार केशरी, राममूरत गुप्ता, भरत सिंह कुशवाहा, शिवशंकर आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

Previous Post

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत् 4 ब्लॉकों में एम०डी०ए० अभियान के प्रभाव का मूल्यांकन करने हेतु ट्रॉसमिशन एसेसमेन्ट सर्वे का किया जायेगा कार्य-मुख्य विकास अकिारी।

Next Post

महगी बिजली को लेकर सरकार के विरोध मे सपा ने किया प्रदर्शन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

महगी बिजली को लेकर सरकार के विरोध मे सपा ने किया प्रदर्शन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story
  • माधुरी दीक्षित की 8 ब्लॉकबस्टर्स, जिसने एक्ट्रेस को बनाया ‘धक धक गर्ल’, 9 साल तक पर्दे पर किया एकतरफा राज
  • राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून
  • Chilli Farming Profit | Mirch Ki Kheti | मिर्च की खेती से कमाई | कृषि समाचार | किसानों के लिए फायदेमंद खेती |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    by admin
    October 6, 2026
    0

    नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है और फ्लैश बैक में जाए तो दो ऐसे चेहरे नजर...

    Recent News

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    October 6, 2026
    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    October 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News