• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सुल्तानपुर की विभा पांडेय: 14 साल की नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियन.

admin by admin
April 1, 2025
in खेल
0 0
0
सुल्तानपुर की विभा पांडेय: 14 साल की नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियन.


Last Updated:April 01, 2025, 15:28 IST

सुल्तानपुर की 14 वर्षीय विभा पांडेय ने नेशनल खेल में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते हैं. मार्शल आर्ट में माहिर विभा के कोच उनके पिता गिरजा शंकर पांडेय हैं. विभा का सपना ओलंपिक में मेडल जीतना है.

X

national

national championship

हाइलाइट्स

  • विभा पांडेय ने नेशनल खेल में जीता गोल्ड और दो सिल्वर मेडल.
  • विभा के कोच उनके पिता गिरजा शंकर पांडेय हैं.
  • विभा का सपना ओलंपिक में मेडल जीतना है.

सुल्तानपुर: अगर दिल में हौसला और जुनून हो, तो कोई भी इंसान किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसका उदाहरण सुल्तानपुर की कक्षा 9 की छात्रा विभा पांडेय ने पेश किया है. विभा ने तीन बार नेशनल खेल में भाग लिया और एक गोल्ड मेडल और दो सिल्वर मेडल जीतकर अपने परिवार का नाम सुल्तानपुर समेत पूरे प्रदेश में रोशन किया है. विभा मार्शल आर्ट में माहिर हैं और उनके पिता श्री गिरजा शंकर पांडेय मार्शल आर्ट के कोच हैं. विभा की उम्र सिर्फ 14 साल है, लेकिन इतनी कम उम्र में ही उन्होंने नेशनल खेल में शानदार प्रदर्शन कर सुल्तानपुर का नाम गर्व से ऊंचा किया है. आइए जानते हैं विभा पांडेय की सफलता का राज.

अब तक पाई हैं इतने मेडल
14 साल की खिलाड़ी विभा पांडेय ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने मार्शल आर्ट में अब तक नेशनल स्तर पर 3 बार खेला है और इसमें एक बार गोल्ड मेडल और दो बार सिल्वर मेडल जीता है. इसके अलावा, उन्होंने जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया और चार गोल्ड मेडल जीते हैं. इस समय विभा नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अभ्यास कर रही हैं.

परिवार में रहा है खेल का माहौल
विभा पांडेय सुलतानपुर के करौंदिया की रहने वाली हैं. उनके पिता गिरजा शंकर पाण्डेय मार्शल आर्ट के ट्रेनर हैं और उनके भाई राहुल पांडे उनके कोच हैं, जिससे विभा को बेहतरीन प्रशिक्षण मिल रहा है. उनकी माता गृहणी हैं और विभा को अच्छा खिलाड़ी बनाने में सहयोग करती हैं. उनके पिता का सपना है कि विभा सुलतानपुर जिले की एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बनें और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के रूप में पहचानी जाएं.

इनको मानती हैं अपना आदर्श
विभा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गिरजा शंकर पाण्डेय को देती हैं. खेल के प्रति उनकी रुचि बनी रहे और वह प्रेरित होती रहें, इसके लिए उन्होंने अपने पिताजी को ही अपना आदर्श चुना है.

ये है सपना 
कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा विभा ने लोकल 18 को बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ मार्शल आर्ट में भी अच्छा करने की कोशिश कर रही हैं. वह भविष्य में खुद को एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में देख रही हैं. उनका सपना है कि वह मार्शल आर्ट की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हों और देश के लिए मेडल जीतें. ओलंपिक में भी देश के लिए मेडल लाना विभा का सपना है.

Location :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

April 01, 2025, 15:28 IST

homesports

National Championship: तीन बार नेशनल खेल चुकी ये छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल



Source link

Previous Post

दुधवा नेशनल पार्क में नाचता दिखा मोर, आप भी देखें वीडियो

Next Post

जरहा में सड़क पर राख गिराने से ग्रामीणों का भड़का आक्रोश सड़क जाम कर किया विरोध।

admin

admin

Next Post

जरहा में सड़क पर राख गिराने से ग्रामीणों का भड़का आक्रोश सड़क जाम कर किया विरोध।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News