
संवाददाता। विशाल गुप्ता।
बीजपुर (सोनभद्र)। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, बीजपुर बाजार की ओर से सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करने की सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में समिति के नेतृत्व में बृजकिशोर गुप्ता के मार्गदर्शन में 19 अक्टूबर को एक जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। वहीं, इससे पूर्व 16 अक्टूबर को छह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था।
इस अवसर पर समिति की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विवाह समारोह में नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में लल्लन सिंह, विनोद गर्ग, बग्गा सिंह, मुन्ना प्रसाद और योगेंद्र चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय शर्मा ने किया।
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, बीजपुर बाजार की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना और जरूरतमंद बेटियों के विवाह को संपन्न कराने में मदद करना है।
बृजकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में समिति द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य से क्षेत्र में सामाजिक सहयोग, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित हो रहा है।