Last Updated:
Shiva Sharma Death Case: बहुचर्चित शिवा शर्मा मौत मामले को लेकर पुलिस लगातार श्रद्धा दुबे को खोज रही है. आरोपी के तलाश में 10 टीमें लगी हुई हैं और 50 हजार रुपए इनाम घोषित है. वहीं अब लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे के आवास रायबरेली पहुंची और पिता और सौतेली मां से आधे घंटे पूछताछ की.
आरोपी श्रद्धा दुबे की तस्वीर.
रायबरेली: शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले को लेकर फरार श्रद्धा दुबे की तेजी से तलाश जारी है. लखनऊ पुलिस रायबरेली पहुंची है. रायबरेली आवास पर पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है. श्रद्धा दुबे के पिता एसपी दुबे और उनकी सौतेली मां से आधे घंटे से ज्यादा तक पूछताछ की गई. लखनऊ से एसएचओ समेत कई सिपाही रायबरेली पहुंचे हैं.
About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…



